MPPSC 2024 PRE आज : पेपर लीक के डर के बीच 1.83 लाख परीक्षार्थी देंगे पेपर

Shreya Nakade | Jun 23, 2024, 08:34 IST
Share
MPPSC Pre Exam
MPPSC Pre Exam

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के 110 पदों पर भर्ती के लिए आज MPPSC 2024 PRE परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में 1 लाख 83 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं...

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा ( MPPSC Prelims ) आज ( 23 जून ) होने जा रही है। इस परीक्षा में कुल 1 लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के बीच यह परीक्षा कराई जा रही है।

110 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) के सिर्फ 110 पदों पर भर्ती के लिए करीब 2 लाख अभ्यर्थी इम्तिहान देने वाले हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी 55 जिलों में इग्जाम सेंटर बने हैं। राजधानी भोपाल में कुल 42 सेंटर बनाए गए हैं। यहां 16,600 परीक्षार्थी पेपर देंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC राज्य सेवा प्री 2024 का लीक हुए पेपर की पूरी सच्चाई, 'द सूत्र' ने की पड़ताल

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एमपीपीएससी ( MPPSC 2024 PRE ) की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 02:15 से शाम 04:15 तक चलेगी।

एमपीपीएससी की परीक्षा के लिए इतनी सख्ती

एमपीपीएससी की परीक्षा कड़ी सख्ती और नियमों के बीच ली जाती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा-

  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले इग्जाम सेंटर पहुंच जाएं।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की इजाजत नहीं है।
  • परीक्षा केंद्र में स्लीपर पहनकर जाएं। यहां जूते और मोजे पहनने की भी इजाजत नहीं है।
  • ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय इस्तेमाल की गई फोटो को अपने साथ पहचान के लिए ले जाए। साथ ही अपना पहचान पत्र भी रखें।
  • परीक्षा के दौरान बालों में बांधने वाले क्लेचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
  • इसके अलावा घड़ी, हाथ में चमड़े के बैंड, कमर पर बेल्ट, वॉलेट और टोपी ले जाना भी मना है।

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC प्री 2024 का टेलीग्राम पर 2500 रुपए में सौदा, 1.83 लाख उम्मीदवार चिंतित

पेपर लीक के डर के बीच परीक्षा

एमपीपीएससी 2024 की परीक्षा छात्र पेपर लीक होने के डर के बीच दे रहे हैं। द सूत्र ने कल MPPSC 2024 के प्रश्न पत्र टेलीग्राम पर 2,500 रुपए में बेचे जाने का खुलासा किया था। हालांकि इस मामले में पीएससी की तरफ से साफ कहा गया है कि अभी किसी को पेपर नहीं पता चल सकता। पेपर होने के बाद टेलीग्राम पर वायरल हो रहे पेपर की असली पेपर से जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC की राज्य सेवा प्री देगा जेल में बंद निगम घोटाले का आरोपी रामेश्वर

MPPSC पेपर लीक

Tags:
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • पेपर लीक
  • MPPSC 2024
  • एमपीपीएससी 2024
  • MPPSC Prelims
  • MPPSC पेपर लीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा