तय समय पर होगी MPPSC की परीक्षा, पेपर के बाद ही पता चलेगा लीक हुआ या नहीं

Shreya Nakade | Jun 22, 2024, 16:02 IST
Share
एमपी पीएससी पेपर की तारीख
एमपी पीएससी पेपर की तारीख

रविवार को होने वाली एमपी पीएससी परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बीच, आयोग ने इसके तय समय पर होने की जानकारी दी है। पेपर लीक हुआ या नहीं ये पेपर के बाद ही साफ हो पाएगा...

रविवार (23 जून) को मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षा होने वाली है। इससे ठीक पहले द सूत्र ने टेलीग्राम पर ढाई हजार रुपए में पेपर बेचने के कारोबार का खुलासा किया है।

अब इस मामले की जांच के लिए इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने द सूत्र से सहयोग मांगा है। उन्होंने कल होने वाले पीएससी के पेपर की जांच वायरल पेपर से करने के लिए, द सूत्र से वायरल परीक्षा पत्र मांगा। इससे यह साफ हो सकेगा कि एमपी पीएससी का पेपर लीक ( mppsc paper leak ) हुआ है या नहीं।

तय समय पर होगी पीएससी की परीक्षा

पेपर लीक की खबर सामने आते ही द सूत्र ने पीएससी के ओसीडी रविंद्र पंचभाई से बातचीत की। उन्होंने पेपर लीक होने की किसी भी बात से इनकार किया है। साथ ही यह बताया है कि कल होने वाली MPPSC की परीक्षा तय समय पर होगी। इसके अलावा पीएससी ने अपनी वेबसाइट पर भी स्पष्टिकरण जारी कर पेपर लीक होने या कैंसल होने की बात का खंडन किया है। साथ ही इस तरह की अफहाव फैलानी से बचने का निर्देश दिया है।

पीएससी का स्पष्टिकरण-

एमपी पीएसी का नोटिफिकेशन
एमपी पीएसी का नोटिफिकेशन

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC PRE 2024 का पेपर द सूत्र के पास आया, टेलीग्राम पर लगातार चल रही ढाई हजार में सौदे की बात

परीक्षा के बाद ही पता चलेगा पेपर लीक हुआ या नहीं

इसके अलावा पीएससी ओसीडी ने बताया कि वर्तमान में आयोग में किसी को प्रश्न पत्र नहीं पता है। ऐसे में पेपर लीक की पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि परीक्षा अपने तय समय पर यथावत होगी। परीक्षा होने के बाद ही वायरल पर्चे और एमपी पीएससी के पर्चे का मिलान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...

Indore निगम घोटाले के आरोपी को कस्टडी में MPPSC Exam दिलाने ले जाएगी Police

टेलीग्राम पर हो रहे पेपर के सौदे

कल होने वाली एमपी पीएससी की परीक्षा का पेपर टेलीग्राम में बेचा जा रहा है। टेलीग्राम ग्रुप पर इस पेपर का सौदा ढाई हजार रुपए में करने के मैसेज शुक्रवार रात को आए।

संबंधित व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर रखी थी, केवल टेलीग्राम की एक आईडी दी, साथ ही पेपर मांगने वालों के लिए क्यूआर कोड भेजा कि इस पर पहले राशि दे दो, फिर पेपर भेजता हूं। प्रारंभिक तौर पर यह मामला सायबर ठगी का है लेकिन इससे 1.83 लाख उम्मीदवार खासे चिंतित है।

ये खबर भी पढ़िए...

MPPSC 2024 प्री EXAM 23 जून को, जान लें क्या-क्या रहेगा बैन

Tags:
  • MPPSC
  • पेपर लीक
  • mppsc paper leak
  • इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह
  • एमपी पीएससी का पेपर लीक
  • पीएससी के ओसीडी रविंद्र पंचभाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती