MPPSC प्री 2024 का टेलीग्राम पर 2500 रुपए में सौदा, 1.83 लाख उम्मीदवार चिंतित

Sanjay Gupta | Jun 22, 2024, 11:21 IST
Share
MP PSC Paper
MP PSC Paper

मध्य प्रदेश में रविवार को एमपी पीएससी 2024 का पेपर होने वाला है। इससे पहले टेलीग्राम में इस पेपर का ढाई हजार में सौदा हो रहा है। द सूत्र ने पेपर बेचने वाली गैंग से बात कर पूरे मामले का खुलासा किया...

मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री ( MPPSC Pre ) रविवार 23 जून हो रही है। इसमें मध्य प्रदेश के 1.83 लाख उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन पेपर लीक की लगातार आ रही खबरों के बीच पीएससी के अभ्यर्थी शुक्रवार रात को उस समय बैचेन हो गए, जब एक टेलीग्राम ग्रुप पर एमपी पीएससी का पेपर ( MP PSC paper on telegram ) बेचने की बात सामने आई।

एमपी पीएससी पेपर लीक्ड 2024 नाम से एक ग्रुप है। इसमें पेपर बेचने की बात सामने आई। यहां पेपर ढाई हजार रुपए में बेचा जा रहा था। इसमें एक लिंक दी गई @Devsingh60 की, जिससे पेपर का सौदा किया जा सकता है।

द सूत्र संवाददाता संजय गुप्ता ने रात 12 बजे इस लिंक पर जाकर इससे पेपर के सौदे की बात की। व्यक्ति से बात करने पर उसने दो हजार रुपए में सौदा डन करने की बात कही। सौदा करने वाले युवक ने कहा कि पहले राशि डालो फिर पेपर देंगे।

मिलकर कैश देने की बात कहने पर उसने फिर आगे बात नहीं की। वहीं कुछ अभ्यर्थियों को उसने एक क्यू आर कोड भी भेजा है, जिसे स्कैन कर ढाई हजार रुपए दिए जा सकते थे।

ये खबर भी पढ़िए...

पेपर लीक रोकने लोक परीक्षा कानून 2024 लागू, गड़बड़ी करने वालों को 3-5 साल की सजा, 10 लाख का जुर्माना

द सूत्र ने इस मामले में निभाई जिम्मेदारी

पेपर लीक

संभव है पीएससी इस मामले में कोई सूचना भी जारी करे। वहीं ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि यह सब भ्रामक है और प्रारंभिक तौर पर ही सायबर ठगी का मामला दिख रहा है, अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। परीक्षा तय समय पर होगी और कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।

सायबर अधिकारियों को भी दी जानकारी

इस मामले में द सूत्र ने जिम्मेदारी निभाते हुए मामले की जानकारी सायबर एसपी जितेंद्र और क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को भी पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही पूरी चैट व अन्य डिटेल दे दी है। उन्होंने जांच कराने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़िए...

DAVV का पेपर लीक जिस आयडलिक इंस्टीट्यूट से हुआ वो अक्षय बम और उनके पिता कांति बम का

टेलीग्राम पर इस तरह हुई चर्चा

द सूत्र को रात 12 बजे करीब कुछ छात्रों ने टेलीग्राम पर चल रहे संदेश भेजे। साथ ही बताया कि mppsc paper leaked 2024 नाम से एक ग्रुप बना है। इसमें एक लिंक दी गई @Devsingh60 जो पेपर दे सकता है। द सूत्र ने इससे पूरी बात की

द सूत्र- भाई मेरा करा दो प्लीज
टेलीग्राम- हो जाएगा पेमेंट कर दो, पेपर सेंड करता हूं
द सूत्र- दोनो दो दोगे क्या प्री के और कितने रुपए लगेंगे
टेलीग्राम- ओके, 2k (यानी दो हजार) सिर्फ तुम्हारे लिए
द सूत्र- मात्र 2k, में दोनों
टेलीग्राम- हां ब्रो, अभी के लिए सिर्फ
द सूत्र- भाई इतने कम में डील, इतने में तो दसवीं के पेपर भी नहीं मिलते, क्यों गरीब से मजाक कर रहे हो, चार साल से तैयारी कर रहा हूं, सच बोलिए
टेलीग्राम- मजाक नहीं कर रहा, भाई कल एक पेपर 2.5 का मिलेगा
द सूत्र- कैश नहीं कर सकते हैं क्या, मिलकर पेपर दे दो राशि ले लो
(इसके बाद कोई जवाब नहीं आया)

क्यूआर कोड स्केनर भी भेजा

वहीं कुछ अभ्यर्थियों को इसके द्वारा क्यूआर कोड स्केनर भी भेजा गया है, जिसमें राशि भेज दो तो वह पेपर देगा। हालांकि द सूत्र के पास अभी संपर्क में ऐसे उम्मीदवार नहीं आए जिन्होंने राशि भेजी हो और उन्हें पेपर आए हो।
एमपी पीएससी पेपर लीक्ड 2024 ग्रुप के स्क्रीनशॉट-

एमपी पीएससी पेपर लीक 1
एमपी पीएससी पेपर लीक 1

MP PSC Paper leaked
MP PSC Paper leaked

paper leak
paper leak

paper leak
paper leak

ये खबर भी पढ़िए...

NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, NDA सरकार का पुतला किया दहन

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • एमपी पीएससी पेपर लीक्ड 2024
  • एमपी पीएससी पेपर
  • टेलीग्राम ग्रुप पर एमपी पीएससी का पेपर
  • MP PSC paper on telegram
  • mppsc paper leaked 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि