देश में सबसे अमीर अंबानी, MP में विनोद अग्रवाल नंबर-1, दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल की संपत्ति 1400 करोड़

Rahul Garhwal | Oct 10, 2023, 24:00 IST
Share
देश में सबसे अमीर अंबानी, MP में विनोद अग्रवाल नंबर-1,  दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल की संपत्ति 1400 करोड़
देश में सबसे अमीर अंबानी, MP में विनोद अग्रवाल नंबर-1, दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल की संपत्ति 1400 करोड़

हुरून सूची जारी। देश में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, MP में विनोद अग्रवाल और दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल भी शामिल हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. देश के सबसे अमीरों की हुरून सूची जारी हो गई है। ये 12वें साल जारी हुई है, हर साल जारी होती है। इसमें 1 हजार करोड़ से अधिक संपत्ति के कुल 1319 अमीरों को सूचीबद्ध किया गया है। बड़ी बात ये है कि देश में एक बार फिर मुकेश अंबानी सबसे रईस हो गए हैं और गौतम अडानी परिवार दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो प्रदेश में 1 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 9 परिवार हैं। इसमें पहले नंबर पर बीते साल की तरह ही विनोद अग्रवाल हैं। दैनिक भास्कर के सुधीर अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

MP में ये 9 परिवार 1 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक

1. विनोद अग्रवाल (अग्रवाल कोल)

कोल कारोबारी, बीती सूची में रैंक 279 थी, अब 300 है, बीते साल संपत्ति 6000 करोड़ रुपए थी, अब 6700 करोड़ रुपए हो गई है।

2. सुनील चौरडिया (राजरतन ग्लोबल वायर)

उद्योगपति इंदौर के हैं। बीते साल रैंक 389 थी, अब 628 है। संपत्ति 4100 रुपए से घटकर 2700 करोड़ हो गई है। कारण शेयर कीमत में भारी गिरावट।

3. सुधीर अग्रवाल (सागर मैनुफैक्चरिंग)

रैंक 628, पहली बार आए लिस्ट में, संपत्ति 2700 करोड़ रुपए।

4. दिलीप सूर्यवंशी (दिलीप बिल्डकॉन)

बीते साल रैंक 681 थी जो अभी 649 हो गई, संपत्ति 2 हजार करोड़ से बढ़कर 2600 करोड़ रुपए हो गई।

5. देवेंद्र जैन (दिलीप बिल्डकॉन)

बीते साल 950 रैंक थी जो अब 1011 हो गई, संपत्ति 1200 करोड़ से बढ़कर 1500 करोड़ रुपए हो गई

6. सुधीर अग्रवाल (डीपी कॉर्प)

बीते साल रैंक 1036 थी, अब 1045 है। संपत्ति पहले 1 हजार करोड़ थी जो अब 1400 करोड़ हो गई है।

7. नितिन अग्रवाल (प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल हाइवे)

पहली बार सूची में आए हैं। रैंक 1201 है और संपत्ति 1100 करोड़ रुपए है।

8. विमल तोडी (जयदीप इस्पात)

पहली बार लिस्ट में आए हैं, रैंक 1253 है और संपत्ति 1 हजार करोड़ रुपए है।

9. मनीष डबकरा (ईकाई एनर्जी)

बीते साल रैंक 459 थी जो अब 1253 हो गई, संपत्ति 3500 करोड़ से घटकर 1000 करोड़ रुपए रह गई। वजह शेयर कीमत में भारी गिरावट।

देश में अमीरों की सूची

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023

  • मुकेश अंबानी - नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपए
  • गौतम अडानी - नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए
  • साइरस पूनावाला - नेटवर्थ 2.78 लाख करोड़ रुपए
  • शिव नादर - नेटवर्थ 2.28 लाख करोड़ रुपए
  • गोपीचंद हिंदुजा - नेटवर्थ 1.76 लाख करोड़ रुपए
  • दिलीप संघवी - नेटवर्थ 1.64 लाख करोड़ रुपए
  • एलएन मित्तल - नेटवर्थ 1.62 लाख करोड़ रुपए
  • राधाकिशन दमानी - नेटवर्थ 1.43 लाख करोड़ रुपए
  • कुमार मंगलम बिरला - नेटवर्थ 1.25 लाख करोड़ रुपए
  • नीरज बजाज - नेटवर्थ 1.20 लाख करोड़ रुपए
अंबानी, अडानी से 3 लाख करोड़ अधिक अमीर

मंगलवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 2022 में गौतम अडानी मुकेश अंबानी से 3 लाख करोड़ रुपए से आगे थे। हालांकि, मुकेश अंबानी ने अब इस अंतर को पाट दिया और 2023 में इससे आगे निकल गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

अडानी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी पर शीर्ष पायदान से खिसके

61 साल के अडानी 2019 में छठे स्थान से बढ़कर 2023 में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि, उनकी संपत्ति में 5 गुना वृद्धि हुई है। पिछले 5 सालों में अंबानी की संपत्ति 2.1 गुना, जबकि सूची में 2.78 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला तीसरे स्थान पर काबिज हैं। साइरस पूनावाला और परिवार की संपत्ति बढ़कर 3 गुना हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर कलेक्टोरेट में भूमाफिया चंपू अजमेरा 14 करोड़ की जमीन के नामांतरण में जुटा, इस जमीन पर गर्ग ने ले रखा है बैंक लोन

शिव नादर सूची में चौथे नंबर पर बरकरार

एचसीएल टेक के 78 साल के शिव नादर ने सूची में चौथा स्थान बरकरार रखा है और उनके पास 2.28 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 23% बढ़ी है। जेप्टो के संस्थापक 20 साल के कैवल्य वोहरा इस सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। वहीं, संकटग्रस्त स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन निवेशकों की गिरावट के कारण हुरुन अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए।

Tags:
  • Hurun List
  • Mukesh Ambani is the richest
  • Vinod Agarwal is the richest in Madhya Pradesh
  • Sudhir Agarwal of Dainik Bhaskar
  • 9 richest families of Madhya Pradesh
  • हुरून लिस्ट
  • मुकेश अंबानी सबसे अमीर
  • मध्यप्रदेश में सबसे अमीर विनोद अग्रवाल
  • सुधीर अग्रवाल
  • मध्यप्रदेश के 9 सबसे अमीर परिवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती