रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी हो तो कार्रवाई करें... जब केंद्रीय मंत्री ने अफसर को फटकारा, देखें वीडियो
Sandeep Kumar | Aug 28, 2024, 19:26 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-28T191514.229
केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक टीकमगढ़-छतरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वे मंगलवार को छतरपुर जिला पंचायत में जनसुनवाई में पहुंचे थे। इस बीच उनके पास रेत खनन के एक मामले की शिकायत आई। इसे देखकर वे नाराज हो गए। मौके पर ही खनिज अधिकारी को फटकार लगा दी...
'यदि रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी शामिल है तो उस पर कार्रवाई करें। इससे बड़ी बात कोई कह नहीं सकता।' यह मजमून मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक के एक बयान का है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉ.खटीक टीकमगढ़-छतरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वे मंगलवार को छतरपुर जिला पंचायत में जनसुनवाई में पहुंचे थे। इस बीच उनके पास रेत खनन के एक मामले की शिकायत आई। इसे देखकर वे नाराज हो गए। मौके पर ही खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को उन्होंने फटकार लगा दी। मंत्री बोले, यदि कोई शिकायत लेकर आया है तो आप कार्रवाई कीजिए। आंख बंद करके नौकरी मत करिए। वैसे भी प्रदेश में बहुत शिकायतें हैं। यदि कोई बार-बार शिकायत कर रहा है और आप कार्रवाई नहीं करते हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप भी अवैध रेत उत्खनन मामले में पूरी तरह से संलिप्त हो।
ये खबर भी पढ़िए...बैतूल में अवैध रेत खनन के मामले में एडीएम कोर्ट ने ठोका 137 करोड़ रुपए का जुर्माना, 7 दिन में चुकाने का दिया आदेश
केंद्रीय मंत्री डॉ.खटीक ने अफसरों की क्लास लगाते हुए कहा, आप लोग क्या कर रहे हैं? जिले में रेत की चोरी बहुत ही शर्मनाक विषय है। कुछ लोग रेत की चोरी करते हैं और बेचने के बाद किसी तीसरे शख्स का नाम भी ले रहे हैं। इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।
लोगों से भरे कक्ष में डॉ.खटीक ने कहा, आप आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हो। कोई अगर अपने आप को निरपराध घोषित करने के लिए, ये दरख्वास्त लेकर आ रहा है कि यह अपराध हमने किया ही नहीं है तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं हमारी गलती है। इस तरह बेधड़क होकर रेत की चोरी भी कर रहे और बेच भी रहे। दूसरे व्यक्ति का नाम आ रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...अवैध रेत उत्खनन को लेकर बीजेपी नेता ने कलेक्टर-एसपी को भेजी चूड़ियां
'द सूत्र' ने खनिज अधिकारी अमित शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि यह वर्ष 2015 का प्रकरण है। तब लोकेंद्र सिंह के खिलाफ एक प्रकरण बना था। प्रक्रिया के तहत मामला अलग-अलग स्तर पर गया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह की शिकायत पर ही खनिज अफसर को फटकारा है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉ.खटीक टीकमगढ़-छतरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वे मंगलवार को छतरपुर जिला पंचायत में जनसुनवाई में पहुंचे थे। इस बीच उनके पास रेत खनन के एक मामले की शिकायत आई। इसे देखकर वे नाराज हो गए। मौके पर ही खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को उन्होंने फटकार लगा दी। मंत्री बोले, यदि कोई शिकायत लेकर आया है तो आप कार्रवाई कीजिए। आंख बंद करके नौकरी मत करिए। वैसे भी प्रदेश में बहुत शिकायतें हैं। यदि कोई बार-बार शिकायत कर रहा है और आप कार्रवाई नहीं करते हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप भी अवैध रेत उत्खनन मामले में पूरी तरह से संलिप्त हो।
छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने भरी सभा में खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को लगाई फटकार।
➡️अवैध रेत खनन के मामले में आई शिकायत को लेकर मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा, 'रेत चोरी में मेरे बाप का बाप भी अगर संलिप्त है तो उस पर भी कार्रवाई करो'।… pic.twitter.com/J5O6DvH2N9
— TheSootr (@TheSootr) August 28, 2024
रेत की चोरी बहुत शर्मनाक
आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हो क्या...?
ये खबर भी पढ़िए...अवैध रेत उत्खनन को लेकर बीजेपी नेता ने कलेक्टर-एसपी को भेजी चूड़ियां
वर्ष 2015 का मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA