649 करोड़ के मालिक हैं नकुलनाथ, फिर भी नहीं है खुद के नाम पर गाड़ी

CHAKRESH | Mar 27, 2024, 09:22 IST
Share
nakulnath property
nakulnath property

नकुल नाथ की संपत्ति के ब्यौरे से पता चलता है कि पिछले पांच साल में सबसे अधिक आय वित्त वर्ष 2019-20 में हुई है जो 11 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए रही है। इसी साल नकुलनाथ के पिता कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं...

LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में नामांकन फॉर्म भरा। अपनी संपत्ति के ब्योरे में नकुलनाथ ने बताया कि उनके पास कुल 649 करोड़ 52 लाख की प्रॉपर्टी है। साथ ही उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर कुल 19.20 करोड़ की संपत्ति है। पति- पत्नी दोनों की संपत्ति 668.72 करोड़ रुपए है।

नकुल नाथ के संपत्ति के ब्यौरे से पता चलता है कि पिछले पांच साल में सबसे अधिक आय वित्त वर्ष 2019-20 में हुई है जो 11 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए रही है। इसी साल नकुलनाथ के पिता कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं, नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ की 5 साल में सबसे अधिक वार्षिक आय पिछले वित्त वर्ष में 4.40 करोड़ रुपए रही है। हालांकि नकुलनाथ के पास कोई वाहन नहीं है। न ही कोई आपराधिक केस है। उन्होंने बोस्टन USA से ग्रेजुएट होने की जानकारी दी है।

देखिए नकुलनाथ की संपत्ति का विवरण

​​​​रैली निकालकर पहुंचे नामांकन जमा करने

नामांकन जमा करने नकुल नाथ रैली निकालकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पिता पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू, पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, नकुलनाथ की मां अलकानाथ और पत्नी प्रियानाथ भी मौजूद रहीं। नामांकन के बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनावी रैली आयोजित की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आपका जोश देखकर मेरा खून दो किलो बढ़ गया। नौजवानों को देखकर मुझे मेरी जवानी याद आ गई। छिंदवाड़ा की अलग पहचान है। आप दुनिया में जहां जाएं वहां सीना ठोंककर कह सकते हैं कि छिंदवाड़ा से आए हैं। मैंने मेरी पूरी जवानी यहां लगा दी। जिस पातालकोट में लोगों को आटा नहीं मिलता था। लोग सीमित कपड़े पहनते थे। अब वे जींस-टीशर्ट में घूमते हैं। नौजवानों ने वो पुराना पातालकोट नहीं देखा।

Tags:
  • नकुलनाथ
  • नकुलनाथ की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं