सीएम मोहन यादव का नर्मदा संरक्षण का बड़ा मास्टरप्लान: अमरकंटक को बनाया जाएगा 'नो कंस्ट्रक्शन जोन'
Sanjay Dhiman | Apr 13, 2026, 23:40 IST
Photograph: (the sootr)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरकंटक में नर्मदा संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का ऐलान किया। इस आयोजन में उन्होंने "नो कंस्ट्रक्शन जोन" बनाने की घोषणा की और पर्यावरण की रक्षा के लिए कड़े निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक अब एक नए स्वरूप में नजर आने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि आस्था के केंद्र में कांक्रीट का जाल नहीं बिछाया जाएगा। सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और आस्था के संगम को बचाने के लिए कई फैसले लिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा। अमरकंटक को बचाने के लिए अब यहां 'नो कंस्ट्रक्शन जोन' लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में अनियंत्रित कंक्रीट निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमरकंटक में 'नो मूवमेंट' और 'नो कंस्ट्रक्शन' जोन तय किए जाएं। इसके अलावा, नर्मदा उद्गम स्थल और उसके आसपास के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि नर्मदा की पवित्रता भी बनी रहेगी।
![whatsapp-image-2026-04-13-at-70015-pm_1776088041-671627]()
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से लगभग घंटे भर की देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर मेला ग्राउंड स्थित हेलिपैड पर 2:42 बजे उतरा। फिर वे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस देरी के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया और संतों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने स्व. भगवत शरण माथुर की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उनके जीवन और योगदानों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया और मंच पर दीप प्रज्ज्वलन किया। संतों को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
![ea78bf84-25e]()
शराब और प्लास्टिक पर
अमरकंटक में शराब और प्लास्टिक के उपयोग पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरकंटक एक प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल है, इसकी पवित्रता को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में विदेशी प्रजातियों के पेड़ों को हटाने और स्थानीय प्रजातियों जैसे साल, महुआ, आंवला, चार और गुलबकावली का रोपण करने का भी निर्देश दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2.50 लाख से अधिक स्थानीय पौधे उपलब्ध हैं, जो भूमिगत जल स्तर में सुधार लाएंगे।
स्व. भगवत शरण माथुर ने 1975 से संघ प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया था। उनके कार्यों और नेतृत्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना की। उनके समाज सेवा के कार्यों और दूरदर्शी नेतृत्व को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने शाम को मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर विधिपूर्वक आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह खबरें भी पढ़ें...
डिंडौरी सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने किया मृतकों के परिजन को 4.50-4.50 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
वंदे मातरम विवाद में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की इंट्री, सभी के वीडियो और जानकारी ली
लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने जारी की 35वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपए
वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी
अमरकंटक अब 'नो कंस्ट्रक्शन जोन'
whatsapp-image-2026-04-13-at-70015-pm_1776088041-671627
एक घंटे देर से शुरु हुआ आयोजन
ea78bf84-25e
शराब और प्लास्टिक पर प्रतिबंध
प्राकृतिक वनों का संवर्धन
स्व. भगवत शरण माथुर का योगदान
मुख्यमंत्री ने शाम को मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर विधिपूर्वक आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह खबरें भी पढ़ें...
डिंडौरी सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने किया मृतकों के परिजन को 4.50-4.50 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
वंदे मातरम विवाद में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की इंट्री, सभी के वीडियो और जानकारी ली
लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने जारी की 35वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपए
वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA