उमरिया स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के चलते Narmada Express समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
Sandeep Kumar | Aug 28, 2024, 22:16 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-28T220706.653
बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले उमरिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटलॉकिंग का काम चल रहा है। रेलवे विभाग ने नॉन इंटलॉकिंग काम के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
उमरिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन का सफर करने वाले ऐसे यात्री जिन्होंने पहले से ही यात्रा टिकट करवा लिया है उन यात्रियों के लिए बहुत ही जरुरी खबर है। यात्रा करने से पहले यात्री आगामी 11 सितंबर तक के बीच में अगर कहीं जाने का प्लान बना रहे है तो कृपया इस खबर को पूरा पढ़ ले। रेलवे विभाग ने उमरिया स्टेशन पर नॉन इंटलॉकिंग काम के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
रद्द की गई ट्रेनें...
इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त से 05 सितंबर 2024 तक रद्द रहेगी।
बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त से 05 सितंबर 2024 तक रद्द रहेगी।
लखनऊ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 29 अगस्त, 02 सितंबर एवं 05 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 30 अगस्त, 03 सितंबर एवं 06 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त, 01 सितंबर एवं 03 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
कानपुर सेन्ट्रल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त, 02 सितंबर एवं 04 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस दिनांक 29 अगस्त एवं 05 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
नवतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितंबर 2024 को रद्द रहेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari