सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी

Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 09:36 IST
narmada jayanti cm mohan yadav
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत सोमवार को मंगलाचरण से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक कर नर्मदा प्रकटोत्सव का शुभारंभ किया।

मंगलवार को नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती पर्व और शहर का गौरव दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक किया और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने नर्मदापुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और शराब की दुकानों को बंद कर दूध की दुकानों को बढ़ावा देने की घोषणा की है।



नर्मदा तट पर आकर्षक दीपदान और रोशनी से माहौल भक्तिमय हो गया था। मुख्यमंत्री ने नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं की प्रगति पर बात की और कहा कि बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। साथ ही, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। भविष्य में जिले में उद्योगों और शिक्षा के क्षेत्र में और ज्यादा विकास होने की संभावना बताई गई।



खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान



इंदौर और भोपाल की तरह विकसित होगा नर्मदापुरम

नदियों को जोड़ने की परियोजना

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करने के लिए यह खास कदम है। नर्मदा नदी के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जल से 48 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।



खबर यह भी- Budget 2025 : सीएम मोहन ने की बजट की तारीफ, बोले- यह विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला कदम



औद्योगीकरण और निवेश पर जोर

मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का जिक्र करते हुए बताया कि नर्मदापुरम में 31 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। उन्होंने लोगों से जिले में पलायन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण से आने वाली पीढ़ियों को फायदा मिलेगा। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए जिले में कई नई औद्योगिक परियोजनाओं की संभावनाएं खुल रही हैं।



खबर यह भी-महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव



धार्मिक स्थलों का होगा विकास

लाड़ली बहना योजना की सफलता पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मेधावी स्टूडेंट स्कूटी और लैपटॉप बांटे जाएंगे। इसके अलावा, मध्यप्रदेश सरकार भगवान राम और भगवान कृष्ण की स्थली को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।



खबर यह भी-आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं



FAQ

  1. नर्मदा जयंती पर्व कब और कहां मनाया गया?
    नर्मदा जयंती पर्व नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 5 फरवरी को मनाया गया।
  2. मुख्यमंत्री ने कौन-कौन सी घोषणाएं की?
    मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और शराब की दुकानों को बंद कर दूध की दुकानें खोलने की घोषणा की।
  3. विकास कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई?
    कुल 104.72 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया।
  4. केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना का क्या उद्देश्य है?
    इस परियोजना का उद्देश्य बुंदेलखंड की सिंचाई समस्याओं का समाधान करना है।
  5. लाड़ली बहना योजना का क्या असर हुआ है?
    इस योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • नर्मदापुरम
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • नर्मदा जयंती
  • केन-बेतवा परियोजना