दिवाली मिलन : IAS सोनिया मीणा और पत्रकारों में हुई दोस्ती!

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
IAS सोनिया मीना
IAS सोनिया मीना

नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा और पत्रकारों के बीच चल रही तकरार आखिरकार खत्म हो गई। खबर छपने से नाराज कलेक्टर का बदलापुर वाला रूप देखने के बाद जिले के पत्रकार नाराज थे।

नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा और पत्रकारों के बीच चल रही तकरार आखिरकार खत्म हो गई। खबर छपने से नाराज कलेक्टर का बदलापुर वाला रूप देखने के बाद जिले के पत्रकार नाराज थे और सोनिया मीणा के बहिष्कार तक की बातें शुरू हो गई थीं। कोई उन्हें प्रशासनिक ताकत के कारण अहंकारी बता रहा था तो कोई उनके मजबूत पारिवारिक बैकग्राउंड को इसकी वजह बता रहा था। बहरहाल 'कॉफी विद सोनिया' के साथ ही विवाद फिलहाल शांत हो गया है। इधर कलेक्टर सोनिया मीणा ने भी नर्मदापुरम और उसके पत्रकारों की भूरि- भूरि तारीफ की और उन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ करार दे दिया।

क्या थी विवाद की जड़

एक खबर छपने से कलेक्टर सोनिया मीणा नाराज चल रही थीं। उन पर बदला लेने की मंशा से कई आरोप लगाए जा रहे थे। दरअसल भोपाल के पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया ने कलेक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर ने उनकी बहन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति बरदिया को जांच और नोटिस के जरिए प्रताड़ित कराया है। मामला उजागर होने पर स्थानीय पत्रकारों ने इसका प्रतिकार किया। जिससे स्थानीय प्रशासन और पत्रकारों के बीच तल्खी आ गई।

खबर से नाराज कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन से लिया बदला!

खबर छपने से नाराज थीं सोनिया मीना

हुआ यूं था कि पत्रकार सिंगोरिया ने कुछ दिन पहले नर्मदापुरम जिले में खाद के लिए परेशान होते किसानों पर लाठीचार्ज की खबर चलाई थी। आरोप है कि इससे Collector Sonia Meena नाराज हो गईं। उन्होंने पत्रकार की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया की बहन ज्योति नर्मदापुरम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव हुआ और 24 अक्टूबर को सिवनी-मालवा तहसील के जीरावेह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर तहसीलदार कीर्ति पवार के साथ जांच टीम पहुंच गई। जांच में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली।

PR की कवायद से सिचुएशन कंट्रोल

तनाव के दौर को कम करने के लिए आखिरकार कलेक्टर सोनिया मीणा ने स्थानीय पत्रकारों को दीवाली मिलने के लिए बुलाया। चाय- कॉफी और नाश्ता हुआ। उसके बाद हल्के- फुल्के गिले शिकवों के बाद विवाद को खत्म करने की कवायद शुरू हो गई। इस दौरान नर्मदापुरम की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कलेक्टर सोनिया मीणा ने कहा कि यह जिला सकारात्मकता से भरपूर है। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों की तत्परता की सराहना की, जो हमेशा जनता तक सटीक और महत्वपूर्ण समाचार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस दीपावली मिलन समारोह में कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ मिलकर काम करने और उनके सुझावों को सकारात्मक रूप से अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ऐसे संवाद आवश्यक हैं।

समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने भी जिला प्रशासन के इस आयोजन की सराहना की और कलेक्टर सोनिया मीणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने जिले की मीडिया को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हुए कहा कि यह प्रशासनिक संदेशों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • आईएएस सोनिया मीना
  • IAS सोनिया मीणा
  • नर्मदापुरम
  • सोनिया मीणा
  • कलेक्टर सोनिया मीणा
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला