पतंजलि पर मेहरबानी, प्रॉपर्टी टैक्स 67 लाख से घटाकर 9 लाख किया, भड़के पार्षद

Vikram Jain | Sept 25, 2024, 24:58 IST
Share
Narsinghpur Gadarwara Municipality property tax fraud case
Narsinghpur Gadarwara Municipality property tax fraud case

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में पार्षदों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने वित्तीय गड़बड़ी और संपत्ति कर में धोखाधड़ी के मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए है।

बृजेश शर्मा@ Narsinghpur

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा नगर पालिका में वित्तीय गड़बड़ी और संपत्ति कर से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का संपत्ति कर 67 लाख 99 हजार से घटकर 9 लाख 61 हजार कर दिया है। मामले को लेकर पार्षदों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने मामले में जांच की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही नगर पालिका गाडरवारा के अध्यक्ष, तात्कालिक सीएमओ और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं।

जानें पूरा मामला

पार्षदों ने बताया कि गाडरवारा नगर पालिका के अंतर्गत औद्योगिक प्रयोजन की संपत्ति पतंजलि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पहले का नाम- रुचि सोया प्लांट) है। इसका संपत्ति कर नगर पालिका गाडरवारा ने साल 2014-15 से 67 लाख 99 हजार 64 रुपए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसके बाद नगर पालिका के अधिकारी कंपनी पर ज्यादा मेहरबान हो गए। उन्होंने संपत्ति कर की वसूली 2014-15 से करने की बजाय 2019-20 से करना शुरू कर दी।

संपत्ति कर में वसूली में गड़बड़ी का आरोप

इसके बाद औद्योगिक प्रयोजन की जमीन का संपत्ति कर आवासीय प्रयोजन के आधार पर प्रदर्शित कर दिया। कर घटाने के बाद मात्र 9 लाख 61 हजार 655 रुपए वसूल किए गए। इससे नगर पालिका को बड़ा नुकसान हुआ। मामले के उजागर होने के डर से नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों इस मामले को परिषद की बैठक में बिना अनुमति के संकल्प पंजी में जोड़ दिया, इस विषय को पार्षदों के संज्ञान में नहीं लाया गया।

कलेक्टर से मामले में कार्रवाई की मांग

अब मामले के सामने आने के बाद पार्षद एवं कांग्रेस नेता जिनेश जैन, राहुल राय, शुभ जैन, सीता चौकसे, शिल्पी साहू आदि ने नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले से शिकायत की है। साथ ही ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि नगर पालिका के राजस्व को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और परिषद के साथ धोखाधड़ी करने वालों खिलाफ की कार्रवाई की जाए।

इस मामले में गाडरवारा नगर पालिका के सीएमओ वैभव कुमार देशमुख का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यह जरूर पता चला है कि कुछ पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पतंजलि
  • Narsinghpur News
  • नरसिंहपुर न्यूज
  • property tax
  • संपत्ति कर
  • पतंजलि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • Patanjali Foods Private Limited
  • गाडरवारा नगर पालिका
  • गाडरवारा संपत्ति कर धोखाधड़ी मामला
  • Gadarwara property tax fraud case
  • Narsinghpur Collector Shitala Patle
  • नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले
RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा

By Sanjay Gupta

RSS की बैठक के बाद शहर के प्रमुख वर्ग के साथ डिनर पर पहुंचे संघ के पदाधिकारी, Gen Z पर भी की चर्चा
राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल केस में CBI जांच की चर्चा तेज, मंत्री खर्रा और डिप्टी CM ने कह दी ये बात

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल केस में CBI जांच की चर्चा तेज, मंत्री खर्रा और डिप्टी CM ने कह दी ये बात
एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन

By Aman Vaishnav

एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन
रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा

By Harrison Masih

रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा
कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका

By Jageshwar Prasad

कम्प्यूटर अनुदेशक और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के परिणाम जारी, 12 से 21 नवंबर तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का मौका
सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच

By Sanjay Gupta

सीएम मोहन यादव का आज संघ प्रमुख भागवत, दत्तात्रेय और सुरेश सोनी के साथ लंच
जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त शेड्यूल: अश्विनी वैष्णव से बैठक, SIR पर जनसभा और पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में आज CM भजनलाल का व्यस्त शेड्यूल: अश्विनी वैष्णव से बैठक, SIR पर जनसभा और पदयात्रा