भोपाल में हाईकोर्ट के जजों की बैठक खत्म, सरकारी केसों पर जताई गहरी चिंता
Aman Vaishnav | Feb 09, 2026, 09:39 IST
national judicial conference bhopal judges concerns government cases
भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की दो दिन की बैठक समाप्त हुई। इस बैठक में न्यायाधीशों ने केंद्र और राज्य सरकारों के बेवजह केस दायर करने पर चिंता जताई। सभी ने अदालतों में लंबित मामलों के बढ़ने के कारणों पर चर्चा की।
News In Short
- भोपाल में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की दो दिन की बैठक आयोजित हुई थी।
- न्यायधीशों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें बेवजह केस दायर कर रही हैं यह मुख्य चिंता है।
- वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।
- सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने आपसी समाधान की जरूरत बताई है।
- 7 साल तक की सजा वाले क्रिमिनल मामलों को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई गई है।
News In Detail
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इसका उद्घाटन किया था। दिल्ली के बाद भोपाल दूसरा शहर है जहां सुप्रीम कोर्ट के 9 और हाईकोर्ट के 25 चीफ जस्टिस एक साथ थे।
f90b9aef-696
केंद्र और राज्य सरकारें बेवजह केस दायर कर रही
उनके मुताबिक, सरकारी केसों की वजह से मामलों की संख्या बढ़ रही है, और यही अदालतों में लंबित मामलों का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।
न्यायाधीश बोले- पहले आपसी समझौते से समाधान ढूंढें
साथ ही ये भी कहा कि अब जब सरकार की ओर से केस दायर हो तो जज उन्हें कहें कि पहले आपसी समझौते से समाधान ढूंढें। इसके बाद ही अदालत का रुख करें।
इसके साथ ही सरकारी पक्ष को यह कहा जाएगा कि अदालतों में केस लड़ने से नुकसान होता है। इसके बजाय सरकारें मामूली नुकसान स्वीकार कर समाधान की दिशा में बढ़ें।
क्रिमिनल मामलों में लंबित केसों का बोझ कम करने के लिए एक रणनीति बनाई गई है। अब 7 साल तक की सजा वाले मामलों को प्राथमिकता से सुनवाई में रखा जाएगा।
5de6856b-5d2
देश को राष्ट्रीय न्यायिक नीति की जरूरत
न्याय सिर्फ अदालत में, मीडिया में नहीं
एमपी हाईकोर्ट में सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस
न्यायधीशों का कहना है कि कोर्ट में लंबित मामलों में 10-15% सर्विस मैटर होते हैं। सरकार सबसे बड़ी जमीन मालिक है, इसलिए कई विवाद उसमें जुड़े हैं। इन मामलों को कोर्ट की बजाय मध्यस्थता से सुलझाने से निपटारा जल्दी होगा। अगर न्यायपालिका इस प्रक्रिया की शुरुआत करती है, तो मामला और तेज हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए... अब न्याय में भाषा बाधा नहीं, देशभर की अदालतों में बनेंगे बहुभाषी डिजिटल प्लेटफॉर्म भोपाल न्यूज: चीफ जस्टिस सूर्यकांत समेत 25 जज राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में होंगे शामिल देश में एक समान न्यायिक सिस्टम हो, फैसले भी सरल भाषा में लिखे जाएं : सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, पहली बार 7 देशों के मुख्य न्यायधीश शामिल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA