इंदौर में 9 जुलाई को बंद रहेंगे BANK, देशव्यापी हड़ताल के जरिए रखेंगे निजीकरण और पेंशन के मुद्दे

Vishwanath Singh | Jul 06, 2025, 17:57 IST
Share
nationwide-bank-strike-9-july-2025
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई भी है।

MP News: इंदौर सहित देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों में काम करने वाले लाखों कर्मचारी आगामी 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल केंद्र सरकार की जनविरोधी और श्रमविरोधी नीतियों, वित्तीय संस्थानों के निजीकरण, विनिवेशीकरण और श्रमिक अधिकारों के दमन के विरोध में आयोजित की जा रही है।

17 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई भी है। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। बैंककर्मियों की इस हड़ताल में कुल 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध किया जाएगा।

इसमें प्रमुख मांगें ये हैं...

  • सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों और बीमा कंपनियों के निजीकरण पर रोक
  • आउटसोर्सिंग पर नियंत्रण
  • चार श्रम संहिताओं का रद्दीकरण
  • सभी कामगारों को न्यूनतम 26000 रुपए वेतन
  • 9000 रुपए मासिक न्यूनतम पेंशन
  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली
  • ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा

Bank और बीमा सेवाएं रहेंगी ठप

इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), BEFI, ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन, एलआईसी एम्प्लाइज फेडरेशन और जनरल इंश्योरेंस एम्प्लाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन जैसे कई महत्वपूर्ण संगठन भाग लेंगे। इन संगठनों के समर्थन से देशभर में बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की सभी सेवाएं ठप रहने की संभावना है।

बन सकती है दुनिया की सबसे बड़ी आम हड़ताल

इस हड़ताल में 18 करोड़ से अधिक श्रमिक, कर्मचारी और कृषक वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी आम हड़तालों में से एक माना जा रहा है।

इंदौर में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम

इंदौर में बैंक कर्मचारी दो चरणों में प्रदर्शन करेंगे...

  • 8 जुलाई (मंगलवार), शाम 5:15 बजे: बैंक ऑफ इंडिया, यशवंत निवास रोड शाखा (रानी सती गेट के सामने) पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन।
  • 9 जुलाई (बुधवार), सुबह 10:30 बजे: एमजी रोड स्थित गांधी हाल परिसर के अभिनव कला समाज (मुख्य हॉल) के सामने आंदोलन और जनसभा।

    thesootr links

    दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

    Tags:
    • MP News
    • मध्यप्रदेश
    • MP
    • इंदौर
    • हड़ताल
    • आंदोलन
    • पेंशन
    • Bank
    • बैंक
    • बीमा
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग