नवरात्रि पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिलाया संकल्प, 'अगर बेटियों की तरफ उंगली उठी तो तोड़ देंगे"
Sandeep Kumar | Oct 03, 2024, 18:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T184350.974
शारदीय नवरात्रि पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों को संकल्प दिलाया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बेटियों की तरफ कोई भी उंगली उठाता है तो हमें उसकी उंगली तोड़ देनी चाहिए...
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Pandit Dhirendra Krishna Shastri ) ने छतरपुर में नवरात्रि पर बड़ा संकल्प दिलाया है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा रखने से कुछ नहीं होता। हमें इस नवरात्रि में संकल्प लेना होगा कि कोई भी अगर हमारी बेटियों की तरफ उंगली उठाता है तो वह उंगली तोड़ देनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि मैं माता दुर्गा की प्रतिमा रखने का विरोध करता हूं। मैं भी अपने धाम में मां की प्रतिमा रखूंगा। उनकी पूजा करूंगा, लेकिन सही मायने में शक्ति की उपासना का अर्थ तभी होगा, जब हम बेटियों की प्रति सुरक्षा के भाव से संकल्पित हो।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देवी की मूर्ति रखना तब सफल है जब प्रत्येक बेटी के ऊपर उठने वाली उंगली तोड़ दें। नौ दिनों तक दुर्गा माता-दुर्गा माता का जाप करने वाले लोग, दसवें दिन मुर्गा-मुर्गा चिल्लाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सनातन के लिए हम सब खुलकर बोलें और आरोपियों को सबक सिखाएं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। इस महापर्व पर हमें राष्ट्रद्रोही और मानवद्रोही ताकतों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर गांव में सनातन धर्म ( Sanatan Dharma ) और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। लोगों को रामलीला मंडलियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रामलीला ( Ramlila ) आयोजन स्थल पर जाना चाहिए।
बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham ) के पीठाधीश्वर ने दुकानदारों को पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों होम स्टे और ढाबा धाम में बन गए हैं। यहां ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा पर संचालक ध्यान दें। धाम की पवित्रता बररकरार रहे, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान देकर समय से कार्य करें। दुकानदार स्वयं मादक पदार्थों की जांच के लिए आगे आएं। सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी एक की नहीं बल्कि सबकी है।
उंगली तोड़ देंगे
नवरात्रि में मानवद्रोही ताकतों
सुरक्षा की जिम्मेदारी सबकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शिवराज चौहान की नाराजगी के बाद ST आयोग सख्त, मुख्य सचिव और DGP समेत कई अधिकारियों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
By Sumit Kumar
MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल,डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां
By Sanjay Dhiman
रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी को 1.88 करोड़ का चूना, सोने-हीरे के जेवर लेकर गायब हुईं दो महिलाएं, चेक ने खोली पोल
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान
By Umeshwari Baghel
mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
By Sanjay Dhiman
तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान
By Sumit Kumar
सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज
By Arohi Raj