एक साल पहले शिवराज सिंह चौहान ने किया था बायोटेक्नोलॉजी पार्क का भूमिपूजन, पौने 3 करोड़ भूमिपूजन पर खर्च, आज तक नहीं पड़ी नींव

Deeksha Nandini Mehra | Sept 06, 2024, 15:19 IST
Share
बायोटेक्नोलॉजी पार्क विवाद नीमच
बायोटेक्नोलॉजी पार्क विवाद नीमच

नीमच की सरवानिया नगर परिषद के अमलीभाट गांव में मौजूद करीब 40 हेक्टेयर जमीन पर बायोटेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण किया जाना था, लेकिन सरकारी सिस्टम की नाकामी और लेटलतीफी के चलते ये बायोटेक्नोलॉजी पार्क आज भी फाइलों में दबा पड़ा है।

आमीन हुसैन @ रतलाम

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में करीब 12 महीने पहले बायोटेक्नोलॉजी पार्क (Biotechnology Park) की नींव रखी गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इस पार्क का भूमिपूजन किया था। नीमच जिले की सरवानिया नगर परिषद के अमलीभाट गांव में मौजूद करीब 40 हेक्टेयर जमीन पर इस पार्क का निर्माण किया जाना था, लेकिन सरकारी सिस्टम की नाकामी और लेटलतीफी के चलते 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ये बायोटेक्नोलॉजी पार्क आज भी फाइलों में दबा पड़ा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने फंड भी अलॉट कर दिया है, लेकिन बॉयोटेक्नोलॉजी पार्क की साइट पर अभी एक ईंट तक नहीं जोड़ी गई है। जबकि इसके भूमिपूजन में लगभग पौने 3 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई थी।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

शिवराज सिंह चौहान ने रखी थी नींव

दअरसल, 26 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवरज सिंह चौहान ने इसका भूमि पूजन किया था। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा उस समय एमएसएमई मंत्री थे, तब उन्होंने इस पार्क को लेकर कई तरह की बातें की थी। लेकिन विडंबना यह है कि भूमि पूजन और घोषणाओं के एक साल बाद भी मध्यप्रदेश का पहला बायो टेक्नॉलॉजी पार्क अभी तक कोई रूप नहीं ले पाया। जहां पार्क बनना है वहां वर्तमान में कीचड़ फैला है। बजट में 100 करोड़ रुपए मंजूर होने के बावजूद प्रदेश का पहला बायोटेक्नोलॉजी पार्क का काम रुका पड़ा है।

फंड से ज्यादा की रकम हुई है मंजूर

आपको बता दें कि भूमिपूजन में सरकार की तरफ से मंजूर फंड से ज्यादा की राशि खर्च की गई। और मेपकास्ट के जरिए इसका आयोजन किया गया था। भूमिपूजन और विज्ञान महोत्सव के लिए इवेंट मैनेजमेंट करनी वाली कंपनी को 2 करोड़ 18 लाख 38 हजार 282 रुपए का भुगतान किया गया। इसमें कंपनी की तरफ से टेंट, डोम, लाइट, साउंड सिस्टम, कूलर, कुर्सी, फैन, एसी, लाइव स्ट्रीमिंग, कट आउट, फूल और वीडियो ग्राफी समेत अन्य खर्च थे। साथ ही खाने की व्यवस्था को लेकर 47 लाख 80 हजार 440 रुपए का भुगतान किया गया।

सकलेचा बोले सरकारी काम सरकारी स्पीड से चलता है

वहीं, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने इस पूरे मामले पर उल्टा मीडिया पर ही दोष मढ़ दिया। सकलेचा ने कहा कि ये कोई बच्चों का खेल नहीं है। करोड़ों का प्रोजेक्ट है समय तो लगता है। हर चीज को नकारात्मक सोच से नहीं दिखाना चाहिए इससे नुकसान होता है। सबसे पहली प्रक्रिया होती है टेंडर, टेंडर के बाद काम शुरू होगा आप क्या समझते हो हर चीज को नकारात्मक सोच के एरिया का नुकसान नहीं हो यह सोच मैं बड़ी गंभीरता से बात कह रहा हूं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • Hindi News
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • Mp news in hindi
  • बायोटेक्नोलॉजी पार्क नीमच
  • नीमच बायोटेक्नोलॉजी पार्क विवाद
  • बायोटेक्नोलॉजी पार्क
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन

By Jageshwar prasad

कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

By Kaushiki

पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई
MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार

By Manya Jain

MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार
अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

By Raghvendra Singh Rathore

अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा
भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच

By Manya Jain

भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच
News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच

By Harish Divekar

News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच
शारदीय नवरात्रि का छठा दिन: अन्याय और ट्रोल्स के खिलाफ आवाज उठाना सिखाती हैं मां कात्यायनी, जानें महिषासुरमर्दिनी की अमर कथा

By Kaushiki

शारदीय नवरात्रि का छठा दिन: अन्याय और ट्रोल्स के खिलाफ आवाज उठाना सिखाती हैं मां कात्यायनी, जानें महिषासुरमर्दिनी की अमर कथा