कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम, बढ़ी मुश्किलें
Sandeep Kumar | Aug 29, 2026, 16:35 IST
नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम
कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और दो अन्य आरोपियों पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। तीनों पर 10-10 हजार का इनाम, जमीन घोटाले में जांच जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर कार्रवाई तेज हुई।
- पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।
- मामला विवादित जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है।
- हत्या आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया।
- आईजी जबलपुर के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई।
लुकआउट नोटिस जारी
इस नोटिस के बाद तीनों आरोपियोंों का विदेश जाना अब मुश्किल हो गया है। पुलिस ने एयरपोर्ट और संबंधित एजेंसियों को पहले ही अलर्ट कर दिया है। कहीं आरोपियों देश छोड़कर न भाग जाएं, इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
तीनों पर 10 हजार का इनाम
एफआईआर के बाद से फरार
गुरुवार को एसआईटी की टीम मारुफ अहमद के घर भी पहुंची थी। लेकिन वहां घर पर ताला लगा मिला। पुलिस अब आरोपियोंों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। उनके संभावित ठिकानों की सूची भी तैयार की जा रही है।
अग्रिम जमानत की कोशिश
मंगलवार को विशेष न्यायालय में इस आवेदन पर सुनवाई हुई। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। अब इस मामले में अगली सुनवाई शनिवार को तय की गई है। यह सुनवाई आरोपियोंों के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
दस्तावेजों की जांच बाकी
पुलिस जांच का मुख्य फोकस जमीन की खरीद-फरोख्त पर है। साथ ही आरोपियों के आपसी संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। हत्या के आरोपियों को बचाने के प्रयासों की भी जांच हो रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार आरोपियोंों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर सुनवाई आज
बहस पूरी नहीं होने से फैसला टल गया था। आज यानी 29 अगस्त को शेष बहस के बाद फैसला संभव है। मामले में क्षितिज राज बारापात्रे भी आरोपी हैं। मारूफ अहमद हनफी को भी आरोपी बनाया गया। तीनों आरोपी मामला दर्ज होने के बाद फरार हैं। पुलिस ने तीनों पर दस-दस हजार इनाम घोषित किया।
जांच में मामला हत्या आरोपी रमेश लोधी से जुड़ा मिला। आरोप है कि उसे अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसके लिए पद के दुरुपयोग का आरोप है। करीब 90 दिनों तक चार्जशीट पेश नहीं हुई। इससे आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने की संभावना बनी।
FAQ
- नेहा पच्चीसिया पर क्या आरोप है?
उन पर हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए महंगी जमीन सस्ते दामों में खरीदने का आरोप है। इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। अब उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। - अगली सुनवाई कब होगी?
अग्रिम जमानत मामले में अगली सुनवाई शनिवार को तय हुई है। मंगलवार को हुई सुनवाई तीन घंटे बाद भी अधूरी रही थी। कोर्ट का फैसला अब शनिवार पर टिका है।
नेहा पच्चीसिया केस में SIT की जांच, जेल में आरोपियों से पूछताछ
गिरफ्तारी से बचने कोर्ट पहुंची पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, मांगी अग्रिम जमानत
कौन है वसूली आरोपों से घिरीं नेहा पच्चीसिया, जो एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ बनी थी DSP
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, वनकर्मियों को गोली चलाने पर सीधे FIR से राहत
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra