नया फीचर ‘आलंबन’, समय पर घर नहीं पहुंचे बुजुर्ग तो परिजन को मिलेगा अलर्ट मैसेज, इस तरह करेगा काम

Pooja Kumari | Dec 15, 2023, 24:00 IST
Share
नया फीचर ‘आलंबन’, समय पर घर नहीं पहुंचे बुजुर्ग तो परिजन को मिलेगा अलर्ट मैसेज, इस तरह करेगा काम
नया फीचर ‘आलंबन’, समय पर घर नहीं पहुंचे बुजुर्ग तो परिजन को मिलेगा अलर्ट मैसेज, इस तरह करेगा काम

देश का ऐसा पहला फीचर है, जिसमें मुसीबत के समय पीड़ित को कोई बटन दबाने की भी जरूरत नहीं है। इसमें फीड की गई जानकारी देकर ही परिवार तक जानकारी लोकेशन के साथ पहुंच जाएगी।

BHOPAL. मप्र पुलिस ने सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में बीते गुरुवार यानी 14 दिसंबर को एक नया फीचर ‘आलंबन’ लॉन्च किया है। बता दें कि इसे बुजुर्गों, कामकाजी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। यह एप एक लोकेशन बेस्ड इमरजेंसी फीचर है। जिसमें आवश्यकता पड़ने पर किसी तरह की कोई अलार्मिंग बटन दबाने की जरूरत नहीं है। इसमें दर्ज की गई एक तय समय सीमा के बाद अलर्ट मैसेज सहित संबंधित व्यक्ति की लाइव लोकेशन उनके परिजनों तक पहुंच जाएगी।

कैसे करेगा ये काम

बता दें कि यदि कोई बुजुर्ग बाहर सैर करने या फिर किसी रिश्तेदार के यहां घूमने गए हैं, तो ऐसे समय में सबसे पहले आपको उनके घर लौटने का सही समय अपने मोबाइल एप में सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के फीचर ‘आलंबन’ में एक अनुमानित समय फीड (सेट) करना होगा, जिसमें वो लौटकर घर आएंगे। साथ ही इस फीचर में तीन परिजनों के मोबाइल नंबर एक साथ दर्ज किए जा सकते हैं। ऐसे में यदि बुजुर्ग निर्धारित समय में घर नहीं लौटते हैं तो फीचर में दर्ज किए परिजनों के मोबाइल पर लाइव लोकेशन सहित एक अलर्ट मैसेज प्राप्त होगा। इसकी सहायता से परिजन उन तक आसानी से पहुंच सकेंगे और यदि आपको इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो ऐसे में आप पुलिस की सहायता भी ले सकते हैं।

इंटरनेट की जरूरत नहीं

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र का कहना है कि ये देश का ऐसा पहला फीचर है, जिसमें मुसीबत के समय पीड़ित को कोई बटन दबाने की भी जरूरत नहीं है। वहीं एक बार एप डाउनलोड करने के बाद इसके इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ये नया फीचर खास कर सीनियर सिटीजन, कॉलेज गर्ल्स एवं कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें भूलने बीमारी है वे घर से बाहर जाते हैं तो नियमित समय को इस टाइमर में सेट कर इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट फोन होना जरूरी है, साथ ही संबंधित बुजुर्ग के मोबाइल में लोकेशन (जीपीएस) को हमेशा ऑन करके रखना होगा। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में अब तक 15 से ज्यादा फीचर हैं। जिनमें रिपोर्ट एन इंसीडेंट, पैनिक जैसे फीचर आदि शामिल हैं।

Tags:
  • Citizen Cop App
  • Working of Citizen Cop App
  • Citizen Cop Application
  • New Feature 'Alamban' Launched
  • सिटीजन कॉप एप
  • सिटीजन कॉप एप का काम
  • सिटीजन कॉप एप्लीकेशन
  • नया फीचर ‘आलंबन’ लॉन्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग