मध्य प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, अब बढ़ेंगी 300 सीटें
Dolly patil | Jun 28, 2024, 08:50 IST
ds df
मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर है। इस अकेडमिक सत्र से नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए चिकित्सा कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। इसी के साथ इनको राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( एनएमसी ) से मान्यता भी मिल गई है।
मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। दरअसल नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज इसी शिक्षा सत्र से शुरू होने वाले हैं।आपको बता दें कि इसको अबनेशनल मेडिकल काउंसिल ( एनएमसी ) ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।जानकारी के मुताबिकयहां इसी सत्र से करीब 100-100 सीटें बढ़ जाएंगी। यानी तीनों कॉलेजों में कुल 300 सीटें मिलेंगी।
सरकार की योजना इसी सत्र से 5 मेडिकल कॉलेज खोलने की थी, लेकिन सिंगरौली और श्योपुर में अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए इनकी मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया गया।
आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण पिथोड़े के अनुसार 3 मेडिकल कॉलेजों का एनएमसी निरीक्षण कर चुकी है। इसी सत्र से सीटें बढ़ने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक अब इस सत्र से प्रदेश में 4 सरकारी और 13 ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। हालांकि अब तक एमबीबीएस की 2 हजार 275 और पीजी की 1 हजार 262 सीटें थीं।
अब 2 हजार 575 डॉक्टर बनकर निकलेंगे। इधर 13 निजी मेडिकल कॉलेज है। यानी कुल 5 हजार सीटों पर प्रवेश हाेगा।
IAS transfer in MP : मध्य प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर
मध्यप्रदेश में 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिवनी, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली और श्योपुर मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 448 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। इसी के साथ सभी मेडिकल कॉलेज के लिए डीन भी नियुक्त हो गए हैं।
इस तरह 69 प्रोफेसर, 146 एसोसिएट प्रोफेसर, 233 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की गई है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सरकार की थी योजना
आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण पिथोड़े के अनुसार 3 मेडिकल कॉलेजों का एनएमसी निरीक्षण कर चुकी है। इसी सत्र से सीटें बढ़ने की संभावना है।
प्रदेश में 4 सरकारी कॉलेज
अब 2 हजार 575 डॉक्टर बनकर निकलेंगे। इधर 13 निजी मेडिकल कॉलेज है। यानी कुल 5 हजार सीटों पर प्रवेश हाेगा।
IAS transfer in MP : मध्य प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर
448 पदों पर हुई भर्ती
इस तरह 69 प्रोफेसर, 146 एसोसिएट प्रोफेसर, 233 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari