नए साल में रिटायर हो रहे एमपी के 30 से ज्यादा आईएएस-आईपीएस, मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल
पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें-
- 2026 के अंत तक मध्यप्रदेश में 32 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर होंगे। इनमें 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
- प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव अगले साल अगस्त में रिटायर होंगे, वे खनिज साधन और पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव हैं।
- मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशनमिला था। यदि दूसरा एक्सटेंशननहीं मिला, तो वे 30 सितंबर 2026 को रिटायर हो जाएंगे।
- पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। साथ ही अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी रिटायर होंगे।
- रिटायर होने वाले प्रमुख आईएएस अधिकारियों में अनुराग जैन, अलका उपाध्याय और उमाकांत उमराव शामिल हैं।
BHOPAL. 2026 के अंत तक मध्यप्रदेश में कई अफसर रिटायर होंगे। इन अफसरों में 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस तरह कुल 32 अधिकारियों का रिटायरमेंट साल 2026 में होना तय है। इन अफसरों में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समेत डीजीपी का भी नाम शामिल है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन सितंबर में होंगे रिटायर
प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव होंगे रिटायर
इनमें 1996 बैच के आईएएस उमाकांत उमराव शामिल हैं। वे खनिज साधन और पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव हैं। उमाकांत उमराव अगले साल अगस्त में रिटायर होंगे।
आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट भी तय
मध्यप्रदेश में अगले साल 2026 में 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट होना है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना दिसंबर 2026 में रिटायर हो जाएंगे। इनके साथ कई अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी सेवा से बाहर होंगे। इनमें स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
रिटायर होने वाले प्रमुख आईएएस अधिकारी
आइएएस अफसरों की लिस्ट में अनुराग जैन (मुख्य सचिव), आईएएस अलका उपाध्याय (केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग), और उमाकांत उमराव (खनिज साधन विभाग) जैसे प्रमुख अधिकारी शामिल हैं। उनके साथ ही कई अन्य अहम अधिकारी भी अगले साल रिटायर होंगे।
| क्र. सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद/विभाग | सेवानिवृत्ति का महीना |
| 1 | स्मिता भारद्वाज | चेयरमैन, माध्यमिक शिक्षा मंडल | मार्च |
| 2 | संजय कुमार | अपर सचिव, राजस्व | अप्रैल |
| 3 | अलका उपाध्याय | सचिव, केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग | मई |
| 4 | माल सिंह भयड़िया | एमडी, एमपी खादी ग्राम उद्योग बोर्ड | जून |
| 5 | उमाकांत उमराव | प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग | अगस्त |
| 6 | जी.एस. धुर्वे | अपर कलेक्टर, बालाघाट | अगस्त |
| 7 | अनुराग जैन | मुख्य सचिव | सितंबर |
| 8 | सुरेश कुमार | कमिश्नर, चंबल संभाग | सितंबर |
| 9 | आशीष श्रीवास्तव | सचिव, इंटर स्टेट काउंसिल सचिवालय (गृह मंत्रालय) | अक्टूबर |
| 10 | अरुणा गुप्ता | सचिव, लोकायुक्त संगठन | अक्टूबर |
| 11 | चंद्रशेखर वालिम्बे | अपर सचिव, राजस्व | नवंबर |
| 12 | रविंद्र कुमार चौधरी | कलेक्टर, शिवपुरी | नवंबर |
| 13 | केदार सिंह | कलेक्टर, शहडोल | नवंबर |
| 14 | ललित दाहिमा | सचिव, राजस्व मंडल | दिसंबर |
| 15 | संजय कुमार मिश्रा | अपर सचिव, आयुष विभाग | दिसंबर |
| 16 | उर्मिला शुक्ला | कमिश्नर, आर्कियोलॉजी विभाग | — |
रिटायर होने वाले आईपीएस अधिकारी
आईपीएस अधिकारियों की सूची में कैलाश मकवाना (डीजीपी), अजय कुमार शर्मा (पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन), और संजीव शमी (स्पेशल डीजी, टेलीकॉम) शामिल हैं। इन अधिकारियों की रिटायरमेंट से राज्य की पुलिस व्यवस्था में भी जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
| क्र. सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद/पदस्थापना | सेवानिवृत्ति का महीना |
| 1 | जगदीश डावर | एसपी, बड़वानी | जनवरी |
| 2 | अंशुमान सिंह | आईजी, लॉ एंड ऑर्डर | फरवरी |
| 3 | हिमानी खन्ना | आईजी, सागर रेंज | मार्च |
| 4 | सविता सोहाने | डीआईजी, शहडोल | अप्रैल |
| 5 | महेश चंद्र जैन | डीआईजी, नारकोटिक्स, इंदौर | मई |
| 6 | संजीव शमी | स्पेशल डीजी, टेलीकॉम | जून |
| 7 | संजय तिवारी | आईजी, प्लानिंग | जून |
| 8 | आलोक रंजन | डायरेक्टर, एनसीआरबी | जुलाई |
| 9 | अरविंद सक्सेना | आईजी, ग्वालियर रेंज | जुलाई |
| 10 | शशिकांत शुक्ला | आईजी, एफएसएल | जुलाई |
| 11 | अजय कुमार शर्मा | चेयरमैन, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन | अगस्त |
| 12 | आशुतोष राय | एडीजी, आजाक पीएचक्यू | अगस्त |
| 13 | ए. साईं मनोहर | एडीजी, इंटेलिजेंस | अगस्त |
| 14 | मिथिलेश शुक्ला | आईजी, नर्मदापुरम | अगस्त |
| 15 | सोनाली मिश्रा | डीजी, रेलवे पुलिस बोर्ड | अक्टूबर |
| 16 | कैलाश मकवाना | डीजीपी | दिसंबर |