राजधानी में खौफनाक मंजर : नवजात का धड़ नोच गए कुत्ते! सिर्फ सिर बरामद

Raj Singh | Dec 04, 2024, 08:59 IST
Share
DOG ATTACK BHOPAL
DOG ATTACK BHOPAL

राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार को कुत्तों ने एक नवजात के शव को नोच डाला। इस दिल दहला देने वाली घटना में नवजात का सिर्फ सिर बचा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार को कुत्तों ने एक नवजात के शव को नोच डाला। इस दिल दहला देने वाली घटना में नवजात का सिर्फ सिर बचा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस बीच जब लोगों की नजर कुत्तों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें भगा दिया। यह पूरी घटना राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने मीडिया को बताया कि पुलिस को वाजपेयी नगर मल्टी के पास झुग्गियों से जानकारी मिली थी कि कुछ कुत्ते एक नवजात के शव को खा रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां एक नवजात का शव पड़ा था, जिसका सिर्फ सिर और एक हाथ बचा था। जबकि शरीर का बाकी हिस्सा कुत्तों ने खा लिया था।
Bhopal में लगातार बढ़ रहीं Dog Byte की घटनाएं | जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे

डॉग स्क्वायड की मदद से शव की तलाशी

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते झाड़ियों से नवजात के शव को उठाकर ले आए थे और उसे खा रहे थे। जब उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने कुत्तों को भगाया और पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी के मुताबिक, डॉग स्क्वायड की मदद से नवजात के शव के बाकी हिस्से को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।

MP में कुत्तों ने 2 साल की मासूम को नोंचकर मार डाला , घर के बाहर खेल रही बच्ची

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को सिर के अलावा कोई और अंग नहीं मिला, इसलिए ऐसा लग रहा है कि कुत्तों ने बाकी शरीर को खा लिया है। नवजात का सिर छोड़कर पूरा शरीर गायब है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि शव लड़के का है या लड़की का। इसके अलावा पुलिस आस-पास के इलाकों और अस्पतालों में हुई डिलीवरी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि इस घटना से जुड़े कुछ सबूत मिल सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • आवारा कुत्तों का आतंक
  • कुत्तों का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि