NHAI करेगा जबलपुर-दमोह सड़क का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ शामिल
Neel Tiwari | Sept 05, 2024, 22:04 IST
Jabalpur News
लंबे समय से मरम्मत की दरकार में रहा जबलपुर-दमोह मार्ग अब एनएचएआई को सौंपा जाएगा, राष्ट्रीय राजमार्ग की तर्ज पर इसका निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।
जबलपुर से दमोह तक के सड़क मार्ग के निर्माण का जिम्मा अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को सौंपा गया है। इस सड़क के निर्माण के लिए एनएचएआई अगले सप्ताह निविदा जारी करेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
![्]()
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक राकेश सिंह के सिविल लाइंस स्थित निवास पर हुई। राकेश सिंह ने बताया कि जबलपुर-दमोह सड़क की मरम्मत और निर्माण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है और बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सड़क को स्थायी रूप से एनएचएआई को हस्तांतरित किया जाएगा। अब एनएचएआई इस सड़क के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी निभाएगा। यह मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आ गया है, इसलिए इसका रखरखाव और निर्माण का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।
एनएचएआई इस सड़क के निर्माण के लिए अगले हफ्ते निविदा जारी करेगा और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। इस सड़क के राजमार्ग की तर्ज पर होने वाले निर्माण के बाद इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता राज्य की जनता को बेहतर सड़कों और आधारभूत ढांचे की सुविधा उपलब्ध कराना है। राकेश सिंह ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के साथ हुई इस बैठक में एनएचएआई भोपाल के रीजनल ऑफिसर एसके सिंह, जबलपुर रीजनल ऑफिसर श्री एमटी आतर्डे, और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू उपस्थित थे। जबलपुर से दमोह तक का यह सड़क मार्ग न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा, बल्कि यातायात के सुगम संचालन में भी अहम भूमिका निभाएगा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री के घर पर हुई बैठक
्
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक राकेश सिंह के सिविल लाइंस स्थित निवास पर हुई। राकेश सिंह ने बताया कि जबलपुर-दमोह सड़क की मरम्मत और निर्माण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है और बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सड़क को स्थायी रूप से एनएचएआई को हस्तांतरित किया जाएगा। अब एनएचएआई इस सड़क के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी निभाएगा। यह मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आ गया है, इसलिए इसका रखरखाव और निर्माण का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।
अगले हफ्ते जारी होगी निविदा
उच्च गुणवत्ता की होगी जबलपुर-दमोह सड़क
NHAI के भोपाल और जबलपुर के अधिकारी रहे बैठक में शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
By Mukesh Sharma
राजस्थान LDC भर्ती परिणाम जारी, 31800 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में भर्ती परीक्षाएं: पांच परीक्षाओं का शेड्यूल बदलाव, 50 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
By Mukesh Sharma
रायपुर से बस्तर तक 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, अपर कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश
By VINAY VERMA
1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट
By Aman Vaishnav
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
By Sumit Kumar
एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा
By Kaushiki