सिंहस्थ 2028 की तैयारी में एमपी, बिछेगा सड़कों का जाल, राजमार्गों को मिलेगा नया आकार

Aman Vaishnav | Jan 06, 2026, 15:03 IST
nitin gadkari mp national highway projects delhi meet
दिल्ली में मध्य प्रदेश की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा।

5 पॉइंट में पूरी खबर समझें...



  • दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई।
  • सिंहस्थ-2028 से पहले सभी प्रस्तावित सड़क कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।।
  • मध्य प्रदेश में कुल 9 हजार 300 किलोमीटर से अधिक लंबे राष्ट्रीय राजमार्गहैं।
  • वर्तमान में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम जारी है।
  • भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण स्वीकृति जैसी बाधाएं जल्द दूर होंगी।
  • खंडवा बायपास और जबलपुर रिंग रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

दिल्ली में जुटी दिग्गजों की टोली

दिल्ली में मध्य प्रदेश की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस अहम बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव मंत्री भी शामिल हुए।



एमपी में होगा राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सीएम बोले- अब मिलेगी विकास को नई रफ्तार


सिंहस्थ-2028 पर फोकस

नितिन गडकरी ने सिंहस्थ 2028 को लेकर निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित सड़क परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि सड़कें क्षेत्रीय विकास और पर्यटन का आधार हैं। निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।



Mp News:राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार तेज, सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क नेटवर्क होगा मजबूत और सुरक्षि


61 परियोजनाओं की होगी निगरानी

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने परियोजनाओं का ब्यौरा पेश किया। प्रदेश में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें NHAI की 33 और MoRTH-PWD की 28 परियोजनाएं हैं। इन सभी कामों की हर महीने बारीकी से जांच की जाएगी ताकि काम में कोई देरी न हो।



दिल्ली में सड़क मंथन: सीएम मोहन बोले - MP का हाईवे नेटवर्क बनेगा आर्थिक विकास की रीढ़ - mp s highwa


प्रमुख प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ेगी

बैठक में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें खंडवा बायपास और जबलपुर रिंग रोड भी शामिल हैं। इंदौर, हरदा और रीवा बायपास की प्रगति को भी परखा गया।



पर्यावरण और पेचवर्क पर सख्त हिदायत

बैठक में तय किया गया कि सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम बहुत अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। इससे सड़कें जल्दी खराब न हों। नितिन गडकरी ने आदेश दिया कि सड़क बनाने के लिए पेड़ों को काटने के बजाय 'ट्री ट्रांसप्लांट' तकनीक अपनाई जाए।



इसमें पेड़ों को जड़ से निकालकर दूसरी जगह लगा दिया जाता है। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। साथ ही, सड़कों पर ऐसी जगहें जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं उन्हें सबसे पहले ठीक करें।



ये खबरें भी पढ़िए...



इटारसी आमला तीसरी रेल लाइन का काम शुरु, 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से 4 टनल और 361 पुल बनेंगे



अटल प्रोग्रेस-वे, 3 राज्यों को मिलेगी विकास की नई रफ्तार



2026 में एमपी में धार्मिक यात्रा होगी आसान, शक्तिपीठों को जोड़ेगी नई सड़क



एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद





Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • भूपेंद्र यादव
  • सिंहस्थ 2028