अटल प्रोग्रेस-वे, 3 राज्यों को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

Aman Vaishnav | Jan 04, 2026, 16:42 IST
Share
atal progress way madhya pradesh project details
atal progress way madhya pradesh project details

मध्यप्रदेश की अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के संबंध में अहम निर्देश दिए।

5 पॉइंट में पूरी खबर समझें...

  • मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं।
  • अटल प्रोग्रेस-वे की कुल लंबाई 404 किलोमीटर प्रस्तावित है।
  • प्रोजेक्ट की लागत 6 हजार करोड़ से बढ़कर 23 हजार 645 करोड़ रुपए हुई।
  • मध्यप्रदेश में इस मार्ग की लंबाई 313.81 किलोमीटर होगी।
मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अटल प्रोग्रेस-वे से चंबल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। वर्तमान में एलाइनमेंट की वजह से काम रुका हुआ है।

येखबर भी पढ़िए...भोपाल-इंदौर हाईस्पीड एक्सप्रेस वे : भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे मात्र 2 घंटे में, 50 किमी दूरी होगी कम

कोटा से इटावा तक संपर्क

यह मार्ग राजस्थान के कोटा जिले में मुंबई-बड़ोदरा एनएच-27 से शुरू होगा। यह मध्यप्रदेश के तीन जिलों को कवर करते हुए उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के निनावा तक बनेगा। इसके निर्माण से भिंड, इटावा और कोटा के बीच सीधा और शॉर्टकट रास्ता मिल जाएगा। इससे यात्रा के समय में लगभग 5 घंटे की बचत होगी।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे, देखें इनमें आपका शहर है क्या

Expressways of India: A Comprehensive Guide
Expressways of India: A Comprehensive Guide

ये खबर भी पढ़िए...अधूरे हाईवे पर भी टोल वसूली, संसद में गर्माया मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा जवाब

लागत और भूमि अधिग्रहण

अटल प्रोग्रेस-वे की शुरुआती लागत 6 हजार करोड़ रुपए थी। अब यह बढ़कर 23 हजार 645 करोड़ रुपए हो गई है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए वन विभाग की 454.51 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यह पूरी परियोजना भारतमाला योजना का हिस्सा है। जो कि कुल 404 किलोमीटर लंबा है।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड में संतों ने टोल प्लाजा को किया हाईजैक, करा दिया टोल फ्री

भिंड और श्योपुर जिलों पर प्रभाव

अटल प्रोग्रेस-वे में भिंड जिले की 29 ग्राम पंचायतें और दो जनपदों के 41 गांव प्रभावित हो रहे हैं। श्योपुर जिले की सीमा में इसकी लंबाई करीब 95 किलोमीटर प्रस्तावित है। यह एक्सप्रेस-वे श्योपुर के 57 गांवों से होकर गुजरेगा।

List of Expressway in india
List of Expressway in india

कनेक्टिविटी और सुगम सफर

श्योपुर जिले में कुल 598.321 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होनी थी। इसमें 507.443 हेक्टेयर निजी जमीन है। एक्सप्रेस-वे श्योपुर को मुरैना-भिंड से सीधे जोड़ेगा। साथ ही, कोटा की ओर से श्योपुर जिले के लिए दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे का सफर भी आसान हो जाएगा।

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • कोटा
  • उत्तर प्रदेश
  • मुंबई
  • अटल प्रोग्रेस-वे
  • एक्सप्रेस वे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा