भिंड में संतों ने टोल प्लाजा को किया हाईजैक, करा दिया टोल फ्री
Amresh Kushwaha | Dec 29, 2025, 15:35 IST
bhind sants hijack toll plaza no road no toll movement
भिंड जिले में संत समाज ने राष्ट्रीय हाईवे-719 की खराब स्थिति को लेकर आंदोलन किया है। संतों ने टोल प्लाजा को हाईजैक कर दिया और गाड़ियों को बिना टोल दिए जाने दिया।
Bhind. भिंड जिले में स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सोमवार, 29 दिसंबर की दोपहर को संत समाज का गुस्सा फूट पड़ा। नेशनल हाईवे 719 की खराब हालत और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ संतों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया।
इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियां बिना कोई टैक्स दिए निकल रही थीं। साथ ही, नो रोड-नो टोल (No Road-No Toll) के नारे भी गूंजे। इस आंदोलन में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज और नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल रहे।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे, बड़ी संख्या में साधु-संत, रिटायर्ड फौजी और समाजसेवी बरैठा टोल प्लाजा पहुंचे। संत समिति के जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने सभी को अनुशासन में रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद, सांकेतिक रूप से टोल बैरियर हटा दिए गए। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। हालांकि, संतों के आक्रोश के सामने प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड न्यूज: इस शख्स ने सबकुछ खोया… फिर भी जीता, पढ़िए जेल से निकलकर DSP बनने वाले नौजवान की कहानी
कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी संतों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। कटारे ने वहां मौजूद संतों के साथ नारेबाजी की। सात ही, कहा, यह सड़क अब मौत का हाईवे (Highway of Death) बन चुकी है। जनता परेशान है, और सरकार सो रही है। संतों की नो रोड-नो टोल की मांग पूरी तरह जायज है। जब तक सड़क नहीं बनती, जनता टैक्स क्यों दे?
ये खबर भी पढ़िए...भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को हाईकोर्ट की फटकार, मंदिर जमीन विवाद में झूठा शपथ पत्र देने पर भड़के जज
संतों ने आरोप लगाया कि सात महीने पहले वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मिले थे। इस दौरान गडकरी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता टोल कहां है, पहले हाईवे का विस्तार होना चाहिए। गडकरी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें काम शुरू कराने का वादा किया था। हालांकि, सात महीने बीत जाने के बाद भी काम की शुरुआत नहीं हो पाई है।
कालीदास महाराज ने कहा कि पिछले दो सालों में इस हाईवे पर सैकड़ों बेकसूर लोग और गौवंश मारे गए। उन्होंने बताया कि यहां दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद, स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को विधानसभा या संसद में गंभीरता से नहीं उठा रहे।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, विधायक से भिड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर
दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने कहा कि यह आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई बन चुका है। संत समाज ने साफ कहा कि जब तक हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम शुरू नहीं होता, तब तक टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। संतों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र (Aggressive) हो सकता है।
संतों ने अपनी प्रमुख मांगों को स्पष्ट किया, जो इस प्रकार हैं-
इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियां बिना कोई टैक्स दिए निकल रही थीं। साथ ही, नो रोड-नो टोल (No Road-No Toll) के नारे भी गूंजे। इस आंदोलन में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज और नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल रहे।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल
संतों के आक्रोश से प्रशासन बैकफुट पर
ये खबर भी पढ़िए...भिंड न्यूज: इस शख्स ने सबकुछ खोया… फिर भी जीता, पढ़िए जेल से निकलकर DSP बनने वाले नौजवान की कहानी
नो रोड- नो टोल की मांग जायज- हेमंत कटारे
ये खबर भी पढ़िए...भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को हाईकोर्ट की फटकार, मंदिर जमीन विवाद में झूठा शपथ पत्र देने पर भड़के जज
संतों ने लगाए आरोप
कालीदास महाराज ने दुर्घटना पर जताया दुख
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, विधायक से भिड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर
संतों का दृढ़ संकल्प, अब नहीं रुकेगा आंदोलन
संतों की प्रमुख मांगें
- हाईवे को जल्द से जल्द सिक्सलेन (Six-lane) बनाया जाए।
- जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक टोल वसूली बंद हो।
- हाईवे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA