भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल

Sanjay Gupta | Published:
Share
bhind-former-collector-ias-sanjeev-shrivastav-mla-narendra-singh-kushwaha-mp-assemblies
bhind-former-collector-ias-sanjeev-shrivastav-mla-narendra-singh-kushwaha-mp-assemblies

भिंड के पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर बीजेपी विधायक ने विधानसभा में सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भिंड कलेक्टर रहते हुए श्रीवास्तव ने... नीचे पढ़ें पूरी खबर

INDORE. भिंड से बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मुक्काकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अगस्त माह में यह घटना हुई थी।

इसके बाद सितंबर में श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बावजूद विधायक अभी तक इस घटना को भूले नहीं हैं। अब उन्होंने एमपी विधानसभा में श्रीवास्तव के भिंड कलेक्टर रहते हुए कामों को लेकर तीखे सवाल उठा दिए हैं।

विधायक कुशवाह ने यह उठाए सवाल

विधायक कुशवाह ने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछा था कि-

  1. क्या भिंड जिले के तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपनी जिम्मेदारी का गलत इस्तेमाल किया है? क्या उन्होंने भू-माफियाओं को मदद देकर बेशकीमती भूमि संबंधित अधिकारियों पर दबाव डालकर लोगों के नाम पर ट्रांसफर करवाई है? इसकी लिखित शिकायत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार माला शर्मा ने की है। इस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
  2. भिंड तहसील के ग्राम खेरा श्यामपुरा में वन भूमि को आईएएस संजीव श्रीवास्तव ने कुछ चुनिंदा अपात्रों के नाम पट्टे दिए हैं। क्या उक्त वन भूमि वितरण में वन अधिनियम 1982 के प्रावधानों को लागू किया गया है? यदि नहीं तो क्या तत्कालीन कलेक्टर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा?
  3. भिंड जिले के तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ क्या-क्या शिकायतें मिली हैं? इन शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है? यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कब तक उच्चस्तरीय जांच टीम बना कर जांच शुरू की जाएगी? क्या राजस्व और वन भूमि के गलत वितरण और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच होगी? यदि हां, तो जांच की समय सीमा क्या होगी?
acb7b401-a13
acb7b401-a13


सीएम ने इन तीखे सवालों पर यह किया

वहीं मामला सीएम मोहन यादव के विभाग सामान्य प्रशासन से जुड़ा हुआ है। इसलिए उन्होंने ही इसका जवाब दिया। इसमें सीएम की ओर से बताया गया कि इन तीनों बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।

क्या है विधायक कुशवाह और आईएएस का विवाद?

अगस्त माह में दोनों के बीच कलेक्टर बंगले के बाहर जमकर विवाद हुआ था। जिले में खाद संकट को लेकर कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। वो कलेक्टर से बाहर आकर बात करने की मांग कर रहे थे। जब वह नहीं आए तो कुशवाह भड़के और कहा कि आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड़ दूंगा।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मेन गेट पर आए। यहां विधायक ने तेज बोलना शुरू कर दिया था। इस पर कलेक्टर नाराज हो गए थे। कलेक्टर ने उंगली दिखाई और कहा औकात में बातचीत करना।

इस पर विधायक कुशवाह ने आंखें दिखाते हुए दांतों को पीसते हुए मुक्का बांधकर दिखाया था। तभी गार्ड आगे आए। उन्होंने कलेक्टर को भीतर करते हुए विधायक और कलेक्टर के बीच गेट पर हाथ रख लिया था। वहीं, इस दौरान नेताजी के समर्थक भी भड़के और फिर नारेबाजी की थी।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...

हाईकमान दे चुका है चुप्पी की नसीहत, फिर भी नहीं थम रही भिंड कलेक्टर और विधायक की तनातनी

सुनो मिस्टर कलेक्टर, तुम्हारी ऐसी तैसी करूंगा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के लिए नेता के बिगड़े बोल

MP News: भाजपा विधायक कुशवाह ने छीना कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मोबाइल, टीआई ने की मिन्नत तो 3 बजे दिया वापस

मध्यप्रदेश खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
  • एमपी विधानसभा
  • आईएएस संजीव श्रीवास्तव
  • विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर