सुनो मिस्टर कलेक्टर, तुम्हारी ऐसी तैसी करूंगा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के लिए नेता के बिगड़े बोल
Rohit Sahu | Jun 13, 2025, 08:57 IST
bhind collector snjeev shrivastav
भिंड में कलेक्ट संजीव श्रीवास्तव के लिए आजाद समाज पार्टी के नेता ने विवादित बयान दिया है। पार्टी के नेता ने कलेक्टर को धमकी देते हुए कहा कि जहां पोस्टिंग होगी वहां आकर तुम्हारी ऐसी तेसी करुंगा।
MP News: भिंड जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को किसानों के हक में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और ओबीसी वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दतिया के पूर्व प्रत्याशी दामोदर यादव, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र विद्रोही और दिल्ली से आए महासचिव रविंद्र भाटी शामिल हुए। सभा के दौरान ही आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कलेक्टर के लिए विवादित बयान दिए और धमकी भरी चुनौती भी दी।
दामोदर यादव ने
ये लड़ाई
प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र विद्रोही ने भी सख्त लहजे में प्रशासन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं की जानकारी उन्हीं आकाओं से लो, जिनके सानिध्य में तुम बैठे हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता भूखी होती है, तो सरकारें गिरा दी जाती हैं। तुम तो एक जिले के कलेक्टर हो, तुम्हारा तो नाम भी कोई नहीं लेगा। विद्रोही ने आंदोलन को किसानों के सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई बताया और कहा ये किसी पार्टी का नहीं, खेत में हल चलाने वाले किसान का आंदोलन है।
यह भी पढ़ें...स्कूलों का निरीक्षण करेंगे मंत्री-विधायक और कलेक्टर
भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता और आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविंद्र भाटी, जो दिल्ली से आए थे, उन्होंने चेतावनी दी कि भिंड के मालनपुर में जिन किसानों की ज़मीन कब्जा की जा रही है, उसका जवाब पूरे प्रदेश में मिलेगा। भाटी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुद्दा संसद तक ले जाया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद स्वयं इसे संसद में उठाएंगे। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष देशराज धारिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आंदोलन के अंत में एडीएम एलके पांडेय और एएसपी संजीव पाठक को ज्ञापन सौंपा गया।
यह भी पढ़ें...भिंड एसपी ऑफिस में पत्रकारों की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से जवाब तलब
दरअसल मालनपुर के किसानों की जमीन पर योजनाबद्ध साजिश के तहत कब्जा कर लिया है। किसानों का आरोप है कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर इन जमीन पर कब्जा करने वाले प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में मालनपुर के पीड़ितों के अलावा भिंड जिले और बाहरी क्षेत्रों से भी कुछ लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के नेता भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें...कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहा था फर्जी डिप्टी कलेक्टर, ऐसे पकड़ाया आरोपी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
दामोदर यादव ने भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव को दी धमकी
प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्ट के नेता दामोदर यादव ने खुले मंच से भिंड कलेक्टर को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि सुनो मिस्टर कलेक्टर, तुम कहते हो कि तुम्हें आजाद समाज पार्टी की जरूरत नहीं लगती? तो तुम्हारी भी इस प्रदेश को जरूरत नहीं है। अगर दोबारा ऐसी नालायकी की, तो मुख्यमंत्री तुम्हें प्रदेश के जिस कोने में बैठाएगा, वहां आकर तुम्हारी ऐसी तैसी करुंगा। यादव ने कहा कि संविधान की मर्यादा में रहते हुए हम आपका सम्मान करते हैं, पर अगर किसानों की जमीन के साथ छेड़छाड़ हुई, तो वह सम्मान भी नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी – तुम हमारे सामने बहुत छोटे हो। ये किसानों के साथ षड्यंत्र है। समझा दो अपने पिल्लों को, जमीन लौटा दें नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
ये लड़ाई किसान की है, सिस्टम को झुकना होगा: विद्रोही
यह भी पढ़ें...स्कूलों का निरीक्षण करेंगे मंत्री-विधायक और कलेक्टर
दिल्ली से उठेगी आवाज संसद तक जाएगा आंदोलन – रविंद्र भाटी
यह भी पढ़ें...भिंड एसपी ऑफिस में पत्रकारों की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से जवाब तलब
क्या था मामला
यह भी पढ़ें...कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहा था फर्जी डिप्टी कलेक्टर, ऐसे पकड़ाया आरोपी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA