स्कूलों का निरीक्षण करेंगे मंत्री-विधायक और कलेक्टर
Krishna Kumar Sikander | Jun 05, 2025, 14:39 IST
Ministers, MLA and collectors will inspect the schools the sootr
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना शुरू होने जा रही है। 16 जून से प्रदेश के स्कूल खुलने के साथ ही मंत्री, विधायक और कलेक्टर स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण करेंगे।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि यह योजना बेहद प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी। 16 जून से प्रदेश के स्कूल खुलने के साथ ही मंत्री, विधायक और कलेक्टर स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं का आपराधिक साम्राज्य और सिस्टम की नाकामी
सीएम साय ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सिर्फ बातें करती रही, लेकिन ठोस निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि जातिगत जनगणना से निश्चित रूप से लाभ होगा। साथ ही, युक्तियुक्तकरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के हित में उठाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ हो तोहफा... 2,784 करोड़ रुपए दिए
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सैनिक कल्याण संचालनालय में म्यूरल आर्ट्स का अनावरण किया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों (वीर नारियों) को सम्मानित किया। इसके अलावा, शर्मा आज मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी: जून में मिलेगी चावल की तिहरी सौगात!
गृहमंत्री शर्मा सभी जिलों के एसटीएफ के साथ बैठक करेंगे, जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाई जाएगी। अधिकारियों को घुसपैठियों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे। राजनांदगांव को इस मामले में अति संवेदनशील माना जा रहा है। रायपुर में पहले 2,000 से अधिक संदिग्ध घुसपैठिए पकड़े गए थे। इसके लिए 33 जिलों में एसटीएफ का गठन किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
गृहमंत्री विजय शर्मा बैठक में गौ तस्करी रोकथाम की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। यह योजना और कदम छत्तीसगढ़ में शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
Ministers | MLA | collectors | schools | Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं का आपराधिक साम्राज्य और सिस्टम की नाकामी
जातिगत जनगणना पर सीएम का बयान
ये खबर भी पढ़ें... केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ हो तोहफा... 2,784 करोड़ रुपए दिए
गृहमंत्री विजय शर्मा की सक्रियता
ये खबर भी पढ़ें... राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी: जून में मिलेगी चावल की तिहरी सौगात!
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
गौ तस्करी पर भी नजर
Ministers | MLA | collectors | schools | Chhattisgarh
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari