मध्य प्रदेश में 24 आईएएस अफसरों के तबादले, विधायक से भिड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर

Manish Kumar | Sept 30, 2025, 20:20 IST
Share
mp ias transfer
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश सरकार ने 24 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भोपाल ट्रांसफर भी शामिल है, जो हाल ही में विधायक से भिड़ने के कारण चर्चा में थे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने 30 सितंबर 2025, मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

इनमें से एक नाम भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भी है। आईएएस संजीव श्रीवास्तव वही कलेक्टर हैं जो रेत खनन मामले को लेकर स्थानीय विधायक से भिड़ गए थे। उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) में अपर सचिव बनाकर भोपाल बुला लिया गया है।

संस्कृति जैन बनी भोपाल नगर निगम कमिश्नर

पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बना दिया गया। पांढुर्णा के नए कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ होंगे। अन्य बदलावों में, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को नगरीय विकास और आवास विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया।

आईएएस नेहा मारव्या को मिली ये जिम्मेदारी

आईएएस ट्रांसफरःडिंडोरी की कलेक्टर नेहा मारव्या को विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया। इसके अलावा, उषा परमार को अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग से पन्ना का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

24 आईएएस के तबादले, देखें पूरी लिस्ट...

क्रमांकअधिकारी का नाम, बैच, वर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापनासमकक्ष संवर्गीय पद
1सुरेश कुमार (2010), कलेक्टर, जिला पन्नावि.क.अ.-सह-आयुक्त, चम्बल संभाग, मुरैनाअपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन
2शीलेन्द्र सिंह (2010), कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ाअपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग-
3नेहा मारव्या सिंह (2011), कलेक्टर, जिला डिण्डोरीसंचालक, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति, भोपालअपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन
4संजीव श्रीवास्तव (2011), कलेक्टर, जिला भिण्डअपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग-
5ऊषा परमार (2011), अपर आयुक्त (राजस्व), भोपाल संभाग, भोपालकलेक्टर, जिला पन्ना-
6शिवराज सिंह वर्मा (2011), अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभागअपर आयुक्त (राजस्व), भोपाल संभाग, भोपाल-
7राजेश बाथम (2012), कलेक्टर, जिला रतलामअपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग-
8रजनी सिंह (2013), वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इंदौरकलेक्टर, जिला नरसिंहपुर-
9नीरज कुमार वशिष्ठ (2013), संचालक, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति, भोपालकलेक्टर, जिला पांढुर्णा-
10शीतला पटले (2014), कलेक्टर, जिला नरसिंहपुरकलेक्टर, जिला सिवनी-
11अंकित अस्थाना (2014), कलेक्टर, जिला मुरैनाउप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार)-
12लोकेश कुमार रामचन्द्र जांगिड (2014), कलेक्टर, जिला निवाड़ीकलेक्टर, जिला मुरैना-
13चन्द्रशेखर शुक्ला (2014), कलेक्टर, जिला सिंगरौलीउप सचिव, राजस्व विभाग-
14डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर (2014), कलेक्टर, जिला आलीराजपुरप्रबंध संचालक, पर्यटन विकास बोर्ड, भोपालउप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
15अजय देव शर्मा (2014), कलेक्टर, जिला पांढुर्णाउप सचिव, राजस्व विभाग तथा अतिरिक्त आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)-
16नीतू माथुर (2014), अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवाकलेक्टर, जिला आलीराजपुर-
17अंजू पवन भदौरिया (2014), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला रायसेनकलेक्टर, जिला डिण्डोरी-
18जमुना भिडे (2014), सचिव, जनजातीय प्रकोष्ठ, राजभवन, भोपालकलेक्टर, जिला निवाड़ी-
19संस्कृति जैन (2015), कलेक्टर, जिला सिवनीआयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार)-
20बिदिशा मुखर्जी (2015), प्रबंध संचालक, एमपी पर्यटन विकास बोर्ड, भोपालउप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग-
21किरोड़ी लाल मीना (2016), अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपालकलेक्टर, जिला भिण्ड-
22गौरव बैनल (2016), अपर कलेक्टर, जिला इंदौरकलेक्टर, जिला सिंगरौली-
23हरेन्द्र नारायण (2016), आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन (अतिरिक्त प्रभार)कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ा-
24मिशा सिंह (2016), अपर कलेक्टर, जिला जबलपुरकलेक्टर, जिला रतलाम-


ये भी पढ़ें...

तेजतर्रार आईएएस निधि सिंह ने कॉर्पोरेट की जॉब छोड़कर चुनी प्रशासन की राह

एमपी कैडर के आईपीएस मनमीत सिंह नारंग बने आईबी के स्पेशल डायरेक्टर, IAS नीरज कुमार सिंह केंद्र के लिए रिलीव

सरल और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं आईएएस प्रीति यादव, शादी भी रचाई थी सादगी से

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल नगर निगम
  • आईएएस नेहा मारव्या
  • आईएएस संजीव श्रीवास्तव
  • आईएएस ट्रांसफर
  • आईएएस संस्कृति जैन
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा