एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद
Aman Vaishnav | Dec 26, 2025, 11:26 IST
mp-10-highways-nitin-gadkari-mohan-yadav-meeting-land-acquisition
एमपी के 10 राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति की देरी से अटक गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर 5 जनवरी 2026 को बैठक बुलाने को कहा है। ताकि जमीन, मुआवजा और फॉरेस्ट क्लीयरेंस जैसी अड़चनें दूर हो सकें।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला👉 मध्यप्रदेश के 10 हाईवे प्रोजेक्ट जमीन और वन स्वीकृति की वजह से रुके हैं।👉 केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर चिंता जताई है। 👉 5 जनवरी 2026 को दिल्ली में अहम समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। 👉 बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और पेड़ कटाई की फाइलें टेबल पर होंगी। 👉 तय होगा कि ये राजमार्ग कब तक शुरू होंगे और लोगों को कितना फायदा होगा। | |
एमपी के हाईवे क्यों रुके, कहानी यहीं से शुरू होती है
राज्य सरकार को समय रहते जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लियरेंस का काम निपटाना था। विभागों के बीच फाइलें घूमती रहीं, लेकिन टेंडर पास होकर भी रोड पर काम शुरू नहीं हो सका। अब यह देरी सीधे दिल्ली की टेबल तक पहुंच गई है।
ये खबर भी पढ़िए...अधूरे हाईवे पर भी टोल वसूली, संसद में गर्माया मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा जवाब
गडकरी का सख्त पत्र, सीएम से सीधे सवाल
सूत्रों का कहना है कि गडकरी ने अपने पत्र में आग्रह से ज्यादा सवालिया लहजा अपनाया है। संकेत साफ है कि यदि राज्य सरकार तेजी नहीं दिखाएगी, तो लागत और समय दोनों बिगड़ेंगे। केंद्र ने फंड और क्लीयरेंस दे दिया है। अब बारी राज्य की जिम्मेदारी की है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे, देखें इनमें आपका शहर है क्या
5 जनवरी की बैठक, टेबल पर होगा 10 सड़कों का भविष्य
बैठक का एजेंडा साफ है।
👉 किस जिले में कितने किसानों की जमीन अटकी है?
👉 मुआवजा दर पर विवाद कहां कहां है?
👉 फॉरेस्ट विभाग ने कौन सी फाइल रोकी हुई है?
बैठक में हर प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन और टाइमलाइन भी टेबल पर रखी जा सकती है। लक्ष्य यह है कि एक तय समय में जमीन और क्लीयरेंस से जुड़ी हर बाधा हट जाए।
ये खबर भी पढ़िए...NHAI करेगा जबलपुर-दमोह सड़क का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ शामिल
ये खबर भी पढ़िए..एनजीटी ने NHAI को दिया सशर्त निर्माण का निर्देश, भोपाल-अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में पेड़ काटे बिना करें काम
मप्र किन 10 राजमार्गों का काम अटका है
इन 10 राष्ट्रीय राजमार्गों पर होगी चर्चा
2. टीकमगढ़-बड़गांव-घुवारा-शाहगढ़ (एनएच-539): टू-लेन मार्ग।
3. शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह (एनएच-34) मार्ग।
4. सेंधवा-खेतिया (एनएच-752J) मार्ग।
5. चंदेरी-पिछोर (एनएच-346) मार्ग।
6. श्यामपुर-सबलगढ़ (एनएच-552) मार्ग (कूनो नेशनल पार्क रास्ते में आने के कारण टेंडर निरस्त)।
7. अंबुआ-दाहोद (एनएच-56) मार्ग।
8. मुलताई-महाराष्ट्र बॉर्डर (एनएच-347A) मार्ग।
9. सिरमौर-डभौरा (एनएच-135B) मार्ग।
10. मंडला-नैनपुर (एनएच-534) मार्ग।
इन प्रोजेक्ट्स (नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट) के पूरा होने पर मालवाहक गाड़ियों को बड़ा सीधा रास्ता मिलेगा। किसानों को मंडी और शहर तक पहुंचने में समय और किराये दोनों की बचत होगी। कई मार्ग पर्यटन स्थलों और धार्मिक शहरों को भी बेहतर जोड़ेंगे।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava