कोटा से किडनैप छात्रा का नहीं मिल रहा सुराग, पुलिस बोली- यहां नहीं थी

Sandeep Kumar | Mar 20, 2024, 08:16 IST
Share
GGgh
शिवपुरी की छात्रा का कोटा से अपहरण

कोटा में शिवपुरी की छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। रुपए नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि केस में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं । वहीं कोटा पुलिस का दावा कुछ और ही है...

BHOPAL. कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा काव्या धाकड़ ( Student Kavya Dhakar ) की किडनैपिंग ( kidnapped ) केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। लड़की मध्य प्रदेश के शिवपुरी ( Shivpuri ) की रहने वाली है। इधर, छात्रा की तलाश और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। दिल्ली और इंदौर भी टीम को भेजा गया है। किडनेपर ने छात्रा के पिता से 30 लाख रुपए फिरौती मांगी है। रुपए नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि केस में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं । आइए नजर डालते हैं उठ रहे सवालों पर...

छात्रा के अपहरण पर अनसुलझे सवाल

1.छात्रा काव्या धाकड़ के माता-पिता ने जिस कोचिंग इंस्टीट्यूट का नाम बताया, उसमें छात्रा का रजिस्ट्रेशन ही नहीं मिला ?

2. छात्रा ने हॉस्टल का गलत नाम क्यों बताया?

3. अगर हॉस्टल में नहीं तो छात्रा कोटा में कहां रह रही थी?

4. आखिर किस जगह से छात्रा का अपहरण हुआ?

काव्या के पिता बोले पैसे कहां से लाऊं ?

किडनेपर ने मैसेज में भी लिखा है कि रुपए नहीं दिए तो गर्दन काट कर बेटी को भेजेंगे। दोनों के फोटो पुलिस को दे दिए हैं। पिता ने कहा कि मैं तो छोटा सा स्कूल चलाता हूं, तीस लाख रुपए कहां से लाकर दूंगा। मेरी बेटी को आरोपियों ने बांध रखा है। उसके चेहरे पर खून के निशान थे। मैं तो मेरी संपत्ति भी बेच दूं, लेकिन दोबारा आरोपियों ने कोई संपर्क ही नहीं किया। जिस नंबर से मैसेज किया था, वह भी बंद आ रहा है।

कोटा एसपी अमृता दुहान क्या बोलीं ?

कोटा एसपी अमृता दुहान ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अगस्त 2023 में छात्रा अपनी मां के साथ कोटा आई तो थी, लेकिन वह वापस मां के साथ ही चली गई थी। इस बारे में और भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि वो लोग कोटा से कहां गए। एसपी का कहना है कि बाकी लड़की के मिलने पर मामला साफ होगा।

कोचिंग के कैंपस हेड दिनेश जैन का दावा

पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया था कि बेटी का मां पीडब्लू कोचिंग में एडमिशन करवाकर गई थी। मामले में कोचिंग के कोटा कैंपस हेड दिनेश जैन ने बताया कि छात्रा का कोचिंग में एडमिशन नहीं हुआ। अगर एडमिशन होता तो हमारे रिकॉर्ड में होता। वह कोर्स की जानकारी लेकर भी जाते तो हमारे पास डिटेल होती। कोचिंग संस्थान की तरफ से छात्रा के घरवालों के पास जो मैसेज जा रहे थे, वह कोचिंग संस्थान से नहीं गए थे।

सिंधिया ने की सीएम भजन लाल शर्मा से बात

कोटा में शिवपुरी की बेटी के अपहरण के बाद केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा से की फोन पर चर्चा, कहा, पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर हमारी बेटी को वापस लाएगी। पीड़ित बच्ची के पिता से भी सिंधिया ने फोन पर बात की बोले, बेटी को वापस लाना अब मेरी ज़िम्मेदारी, वह आपकी ही नहीं मेरी भी बेटी है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कोटा में नीट की तैयारी कर रही काव्या धाकड़ के अपहरण का मामला सोमवार को सामने आया था। वह मूल रूप से शिवपुरी (MP) के बैराड़ की रहने वाली है। किडनैपर ने छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ को मैसेज कर फोटो भेजा था। फोटो में छात्रा को रस्सी से बांधा हुआ था। मैसेज के जरिए 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता कोटा आए और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा की मां भी कोटा आई। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर जांच शुरू की, जिसके बाद हर सवाल पर एक सवाल खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की और कहा कि पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर हमारी बेटी को वापस लाए।

8a3c4dd5-95f
8a3c4dd5-95f

Tags:
  • कोटा
  • kidnapped
  • नीट
  • Student Kavya Dhakar
  • छात्रा काव्या धाकड़
  • काव्या धाकड़ के अपहरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती