मध्यप्रदेश में आज से शुरू हो रही नामांकन की प्रक्रिया, 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे प्रत्याशियों के नामांकन
Chandresh Sharma | Oct 21, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में आज से शुरू हो रही नामांकन की प्रक्रिया, 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे प्रत्याशियों के नामांकन
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए आज शनिवार से ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। चुनाव आयोग ने नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर मुकर्रर की है
BHOPAL. मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए आज शनिवार से ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर मुकर्रर की है, इस दिन शाम 5 बजे तक नामांकन भरने का समय उम्मीदवारों को दिया गया है। 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच 4 दिन का अवकाश भी रहेगा। ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन जमा करने मात्र 6 दिन ही मिलेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालयों में होंगे जमा
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय बनाए गए हैं। जहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय ने समस्त जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बाबत पूरी तैयारी कर लेने के निर्देश दिए थे। नामांकन दाखिला कक्ष में अनुविभागीय दंडाधिकारी यानि एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो नामांकन फार्म वितरण करेंगे और जमा कराएंगे।
उम्मीदवारों के लिए यह नियम
जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन फार्म लेने और जमा करने उम्मीदवारों को नियम निर्दिष्ट किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। उम्मीदवार अपने 4 समर्थकों के साथ ही नामांकन दाखिल करने जा सकेंगे। 5 लोगों के दल में स्वयं उम्मीदवार, प्रस्तावक, समर्थक और दो अन्य लोग ही शामिल रहेंगे। 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशी महज 3 वाहन ही ले जा पाएगा।
प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन
उम्मीदवार रिटर्निंग अधिकारी के सामने खुद मौजूद रहकर नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उम्मीदवार के साथ 4 अन्य लोग भी रह सकते हैं। सुविधा एप के जरिए वे ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकते हैं। जमानत की राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। नामांकन फॉर्म के साथ उम्मीदवार को फॉर्म-2 बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आपराधिक रिकॉर्ड के प्रकाशन के लिए प्रारूप सी-1 एवं सी-4 देना होगा।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA