MP में सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास, दोनों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज

Pratibha Rana | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
MP में सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास, दोनों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज
MP में सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास, दोनों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज

नामांकन पत्रों की जांच के बीच बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक नेता के नामांकन होल्ड हो गए थे, जिसमें से बीजेपी के दोनों प्रत्याशियों के खिलाफआपत्तियों खारिज हो गईं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की उम्मीदवारी संकट में आ गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बीच बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक नेता के नामांकन होल्ड हो गए थे। इसमें से बीजेपी से सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास हो गया है। कांग्रेस से अजय सिंह के फॉर्म होल्ड पर है। रिटर्निंग ऑफिसर ने आज (1 नबंवर) को तीनों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था।

नामांकन पत्रों पर आई हैं आपत्तियां

अजय सिंह के खिलाफ अधूरी जानकारी देने की शिकायत है। बीजेपी प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी ने आपत्ति लगाई है कि उन्होंने अपने शपथ-पत्र में खुद और पत्नी की अचल संपत्ति की जानकारी गलत दी है। उन्होंने बनावटी शपथ पत्र दिया है। इसके अलावा उनके नामांकन फॉर्म में कुछ कॉलम खाली हैं।

पटवा के खिलाफ राजकुमार पटेल ने आपत्ति लगाई

सुरेंद्र पटवा के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने शिकायत की थी। राजकुमार के मुताबिक पटवा के खिलाफ 501 केस विचाराधीन हैं, लेकिन उन्होंने शपथ-पत्र में सिर्फ 167 की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को 6 मामलों में सजा होने की जानकारी दी है, जबकि 6 महीने पहले हाई कोर्ट में उन्होंने 28 मामलों में सजा होने का शपथ-पत्र दिया था।

लोधी के नामांकन पर आपत्ति खारिज

कांग्रेस की चंदा सिंह गौर ने राहुल सिंह लोधी के नामांकन पर आपत्ति जताई थी। उनके मुताबिक लोधी की विधायकी हाई कोर्ट से शून्य घोषित हुई थी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट से सशर्त राहत पर हैं। ऐसे में उन्हें चुनाव का फायदा नहीं दिया जाना चाहिए। चंदा ने उनके नामांकन को खारिज करने की मांग की थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने चंदा गौर की आपत्ति को खारिज कर दिया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Rahul Lodhi
  • Surendra Patwa from BJP
  • Ajay Singh from Congress
  • Surendra Patwa nomination passed
  • राहुल लोधी
  • बीजेपी से सुरेंद्र पटवा का नामांकन पास
  • कांग्रेस से अजय सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA