राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन होगा जारी, पीएससी परीक्षा सिस्टम को एक साल में पूरा करने में जुटा
Pratibha Rana | Dec 29, 2023, 24:00 IST
राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन होगा जारी, पीएससी परीक्षा सिस्टम को एक साल में पूरा करने में जुटा
राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है।
संजय गुप्ता, Indore. राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है। मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के नोटिफिकेशन की तैयारी तेज कर दी है और कोशिश की जा रही है कि यह साल खत्म होने से पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी जाए। हालांकि यह फिलहाल कम पदों के लिए सूचना हो सकती है, लेकिन सूचना जारी होने के बाद आयोग विभागों से संपर्क करके प्री परीक्षा के रिजल्ट के पहले इसमें पदों को बढ़ाएगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी इसी तरह की तैयारी है। पीएससी इस परीक्षा की प्री 28 अप्रैल 2024 में कराने का संभावित परीक्षा शेड्यूल पहले ही जारी कर चुका है। मेंस जुलाई में कराने की योजना है।
राज्य सेवा परीक्षा 2019 और राज्य सेवा परीक्षा 2020 का अंतिम रिजल्ट जारी कर आयोग अंतिम चयन सूची जारी कर चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द ही इनकी नियुक्ति होने की संभावना है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू होना है, वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2022 की मेंस 8 जनवरी से होने जा रही है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री हो चुकी है। इसके बाद ही आयोग अब राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए जुट गया है।
वहीं इस नए नोटिफिकेशन की तैयारी के साथ यह भी तय हो गया है कि अब राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2023 में पदों की संख्या नहीं बढ़ेगी। राज्य सेवा परीक्षा 2023 में केवल 227 ही पद है। वहीं राज्य वन सेवा में पद बैकलॉग कैटेगरी के ही है। इसके चलते एनईवाययू संगठन के साथ उम्मीदवारों द्वारा इसमें पद बढ़ाने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब आयोग नए नोटिफिकेशन की तैयारी कर रहा है, ऐसे में अब इन परीक्षाओं में पद बढ़ने की संभावना नहीं है।
राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए 571, राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए 260 पद थे। इसमें 87 फीसदी पदों का रिजल्ट जारी कर अंतिम चयन किया गया है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 290, राज्य सेवा परीक्षा 2022 में 457 और राज्य सेवा परीक्षा में 227 पद है।
एनईवाययू (नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन) ने हाल ही में आयोग को ज्ञापन देकर राज्य वन सेवा में कम पदों के लिए निकल रही भर्ती को लेकर ज्ञापन दिया था। इनका कहना है कि राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 और 2022 में कुल पद क्रमश: 63 व 15 थे जिसमें रेंजर के पद ना के बराबर थे। वहीं राज्य वन सेवा 2023 में कुल पद 139 है, लेकिन इसमें रेंजर के सभी पद बैकलॉग के होकर अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए जीरो पद थे।
आयोग द्वारा 22 सितंबर को घोषित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आयोग राज्य सेवा मेंस 2022 अभी आठ जनवरी से करा रहा है। राज्य सेवा प्री 2023 अभी 17 दिसंबर को करा चुका है और इसकी मेंस 11 मार्च से कराने की तैयारी है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2024 प्री 28 अप्रैल को संभावित है और फिर इसकी मेंस 22 जुलाई से शेड्यूल्ड की है। उधर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा भी जनवरी अंतिम सप्ताह में हैं। उधर आयोग ने 2021 राज्य सेवा के इंटरव्यू मार्च 2024 में शेड्यूल्ड किए हुए हैं, राज्य सेवा परीक्षा 2022 के मई-जून में और राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अगस्त 2024 में प्लानंड है। यानि आयोग साल 2024 में इन तीन सेवाओं के लिए अंतिम चयन सूची रिजल्ट जारी कर देगा। ऐसा पहली बार होगा जब दो साल में 2023 और 2024 के दौरान पांच राज्य सेवा परीक्षाओं के अंतिम रिजल्ट आएंगे। इसके पहले साल 2018 से मप्र शासन को कोई भी नया अधिकारी नहीं मिला था क्योंकि अंतिम भर्ती पूरी नहीं हुई थी। इस साल आयोग ने 2019 और 2020 दोनों सेवाओं का अंतिम रिजल्ट जारी किया है।
लगातार एक के बाद एक परीक्षाएं हो रही है
राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2023 में अब नहीं बढ़ेंगे पद
इतने पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हो रही है
राज्य वन सेवा में कम निकल रहे पद
आयोग ने इस तरह की हुई है तैयारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA