आज से नारियल पानी भी बेचेगा सांची, कीमत भी सिर्फ इतनी सी
Dolly patil | Oct 28, 2024, 07:42 IST
अब नेचुरल नारियल पानी
मध्य प्रदेश की प्रमुख डेयरी कंपनी सांची अब नारियल पानी भी बेचेगी, जो तमिलनाडु के पोलाची से पैक होकर आएगा। भोपाल में इसकी बिक्री का शुभारंभ सोमवार यानी आज से होगा।
भोपाल की प्रमुख डेयरी कंपनी, सांची अब नेचुरल नारियल पानी ( Coconut Water ) भी बाजार में पेश करने जा रही है। ये नारियल पानी तमिलनाडु के पोलाची से सीधा मंगाया जाएगा, जहां 200 एमएल की बोतलों में इसे पैक किया जाएगा। इस नई बोतल की कीमत 50 रुपए होगी।
सोमवार को पशुपालन मंत्री लखन पटेल भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ( Bhopal Cooperative Milk Federation ) के मुख्य डेयरी प्लांट में इस नए उत्पाद की बिक्री का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यह Sanchi Parlors में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और भोपाल सहित आसपास के जिलों तक पहुंचाया जाएगा।
दुग्ध संघ पहले केवल 4 से 6 उत्पादों तक सीमित था, लेकिन अब यह 25 प्रकार के उत्पाद बाजार में उतार रहा है। Sanchi पार्लरों के संचालकों की आय में भी वृद्धि हुई है और अब हर प्रमुख स्थान पर स्मार्ट सांची पार्लर खोले जा रहे हैं। अकेले भोपाल में ही Sanchi दूध ( Milk ) की खपत 3 लाख लीटर से अधिक है। त्योहारी सीजन में सांची के पेड़े की बिक्री कई टन तक होती है, और इस दिवाली पर भी टनों में सांची पेड़े की बिक्री होने की संभावना है। दूध, दही, श्रीखंड, बृज पेड़ा, केशव पेड़ा, Sanchi नीर, और Sanchi खीर जैसे लोकप्रिय उत्पादों के बाद अब सांची दुग्ध संघ अपने नए उत्पाद, शुद्ध, नेचुरल और पाश्चुरीकृत ( Pasteurized ) ‘सांची नारियल पानी’ ( Sanchi Coconut Water ) को बाजार में उतार रहा है।
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डेयरी बोर्ड को नहीं देंगे, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
Sanchi के सीईओ आर.पी. तिवारी ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध करवाना सांची का मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में भोपाल में 500 से ज्यादा नारियल पानी के ठेले रोज लगते हैं और यहां प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोग नारियल पानी पीते हैं। इस नारियल पानी की कीमत लगभग 60 से 70 रुपए तक होती है, लेकिन अब सांची इसको मात्र 50 रुपए की कीमत पर उपलब्ध करवाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
इंदौर में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा सांची ब्रांड बना रहेगा, वह आत्मा से जुड़ा है, किसी को नहीं हटाएंगे
यहSanchiदुग्ध संघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अभी तक किसी अन्य दुग्ध सहकारी संघ ने पैक्ड बोतल में नारियल पानी बाजार में नहीं उतारा है। सीईओ आर.पी. तिवारी का मानना है कि यह नया कदम Sanchiब्रांड की लोकप्रियता में इजाफा करेगा और इसे ग्राहकों के बीच अधिक पसंद किया जाएगा।
सोमवार को पशुपालन मंत्री लखन पटेल भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ( Bhopal Cooperative Milk Federation ) के मुख्य डेयरी प्लांट में इस नए उत्पाद की बिक्री का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यह Sanchi Parlors में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और भोपाल सहित आसपास के जिलों तक पहुंचाया जाएगा।
सांची के उत्पादों की विविधता में बढ़ोतरी
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डेयरी बोर्ड को नहीं देंगे, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
सस्ती कीमत पर नेचुरल नारियल पानी
इंदौर में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा सांची ब्रांड बना रहेगा, वह आत्मा से जुड़ा है, किसी को नहीं हटाएंगे
दुग्ध संघ की नई पहल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA