नर्सिंग छात्रा के साथ मुंह बोले भाई ने कराया गैंगरेप , बैतूल की रहने वाली है युवती

Jitendra Shrivastava | May 31, 2024, 17:35 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंहबोले भाई ने 1500 रुपये में बहन का सौदा कर दिया। तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब चारों पुलिस गिरफ्त में हैं।

शहर में रहकर नर्सिंग ( nursing )की पढ़ाई कर रही बैतूल निवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म ( gang rape )का मामला सामने आया है। पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने उसका दोस्त अपने साथ ले गया। उसने कार सवार तीन युवकों के हवाले कर दिया। तीनों युवकों ने नशीली कोल्डड्रिंक ( intoxicating cold drink )पिलाकर छात्रा को बेहोश किया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे कार से उतारकर भाग गए। इस मामले में मुरार थाना पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धाराओं में एफआइआर ( FIR ) दर्ज की है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

नौकरी के लालच से बुलाया

बैतूल की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ग्वालियर से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह गोला का मंदिर स्थित काल्पी ब्रिज कालोनी में रहती है। छात्रा की मुलाकात लैब असिस्टेंट कृष्णा शर्मा से हुई थी। कृष्णा शर्मा से छात्रा ने कहा था कि उसे नौकरी की जरूरत है। नौकरी की बात करने के लिए कृष्णा ने छात्रा को मुरार के सात नंबर चौराहा पर बुलाया। यहां छात्रा पहुंच गई। इसके बाद उसने छात्रा को नरेश राजपूत, मोहर सिंह त्यागी और लाल सिंह से मिलवाया। यह लोग कार से यहां आए थे। तीनों ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। फिर कार में बैठा लिया। इसके बाद बातचीत करने की कहकर उसे अपने साथ ले गए। कृष्णा वहीं रह गया।

कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

कार सवार युवकों ने उसे कोल्डड्रिंग पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही छात्रा की आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। फिर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। उससे मारपीट भी की। काफी देर बाद छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गए। यह लोग कार को मुरार से सिरोल हाइवे की तरफ ले गए थे। यहां सिकरोदा से पहले कार में दुष्कर्म किया। छात्रा को जब कार से उतारा तो वह चल भी नहीं पा रही थी। किसी तरह थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही नाकेबंदी की गई। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुरार से छात्रा को तीन लोग अपने साथ ले गए थे। छात्रा का दोस्त ही नौकरी दिलाने के बहाने लाया था। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर कुछ ही देर बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दुष्कर्म
  • सामूहिक दुष्कर्म
  • Nursing
  • gang rape
  • नर्सिंग
  • intoxicating cold drink
  • नशीली कोल्डड्रिंक
  • कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती