नर्सिंग छात्रों को झटका, एक बार फिर टला एग्जाम, करियर पर लग रहा ग्रहण!

Kaushiki | Mar 22, 2025, 09:55 IST
Share
nursing exam
nursing exam

मध्यप्रदेश में नर्सिंग छात्रों का भविष्य संकट में है, क्योंकि एक बार फिर उनकी परीक्षाओं की तारीख टल गई है। इस देरी से उनके करियर, नौकरी और इंटर्नशिप के अवसरों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

नर्सिंग के छात्रों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि मध्यप्रदेश के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (Medical University) ने BSc, MSc और PBBSc नर्सिंग की परीक्षाओं को मार्च से आगे बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षा अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय छात्रों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पहले से ही उनकी परीक्षाओं में काफी देरी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट छात्रों को दे रहा है काम का बेहतरीन मौका

परीक्षाओं में लगातार देरी

नर्सिंग के छात्रों की परीक्षा में देरी कोई नई बात नहीं है। 2020-21 और 2021-22 बैच के छात्रों की परीक्षा पहले ही 4 साल की देरी से हो रही है। वहीं, 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) चौथे वर्ष के छात्रों के लिए तो अब तक कोई परीक्षा नहीं हुई है। अब एक बार फिर से परीक्षा की तारीखें बदलने से छात्र कन्फ्यूजन में हैं। इसके चलते उनकी नौकरी और इंटर्नशिप की पॉसिबिलिटीज पर भी खतरा मंडरा रहा है। छात्रों का कहना है कि अब तक इन परीक्षाओं की तारीखें 4 बार बदल चुकी हैं, जिससे उनकी डिग्री और करियर में बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।

नौकरी और इंटर्नशिप पर संकट

बता दें कि, परीक्षाओं में हो रही इस देरी से छात्रों के नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर भी एफेक्ट हो रहे हैं। कई छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर चुके थे, लेकिन परीक्षा में देरी के कारण वे किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में अपना इंटर्नशिप पूरा नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, जिन छात्रों को नौकरी के प्रपोजल मिले थे, उन्हें भी इस देरी के कारण परेशानी हो रही है। कई छात्र अपने करियर को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उनके डिग्री प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हो पाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

क्या है स्टूडेंट कम्युनिटी का रुख

नर्सिंग छात्रों ने इसके विरोध में कई बार आवाज उठाई है। उनका कहना है कि सरकार और विश्वविद्यालय को इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी निकालना चाहिए। छात्रों का यह भी कहना है कि अगर यह देरी और जारी रहती है तो उनका भविष्य अंधेरे में चला जाएगा। वे चाहते हैं कि उन्हें समय पर परीक्षा देने का मौका मिले ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और करियर में आगे बढ़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें... Global Youth Internship: कम उम्र में ग्लोबल लीडर बनने का मौका, जल्दी करें अप्लाई

क्या है नर्सिंग परीक्षा

नर्सिंग परीक्षा (Nursing Exam) एक महत्वपूर्ण परीक्षा होती है, जिसे नर्सिंग छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए पास करना होता है। इसमें छात्रों को नर्सिंग के विभिन्न विषयों जैसे मानव शारीरिक रचना (Anatomy), शरीर क्रिया (Physiology), रोग विज्ञान (Pathology), फार्माकोलॉजी (Pharmacology), और नर्सिंग प्रक्रियाएं (Nursing Procedures) के बारे में गहरी समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

यह परीक्षा BSc Nursing, MSc Nursing और PBBSc Nursing जैसे कोर्सों के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में सामान्यत: सैद्धांतिक (Theory) और व्यावहारिक (Practical) दोनों प्रकार के पेपर होते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही छात्रों को इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर मिलते हैं।

FAQ

  1. क्यों नर्सिंग परीक्षा फिर से स्थगित की गई है?
    नर्सिंग परीक्षा को प्रशासनिक कारणों और तैयारी में देरी के चलते स्थगित किया गया है। इसके कारण नर्सिंग छात्रों की परीक्षा अब अप्रैल और मई के बीच होगी, जिससे छात्रों को और अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
  2. नर्सिंग परीक्षा में देरी से छात्रों को क्या नुकसान हो रहा है?
    नर्सिंग परीक्षा में देरी से छात्रों को अपनी नौकरी और इंटर्नशिप पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, उनका डिग्री प्रमाण पत्र भी समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका करियर प्रभावित हो रहा है।
  3. क्या छात्रों के लिए कोई समाधान है?
    छात्रों के लिए समाधान यही हो सकता है कि वे अपनी परीक्षा को लेकर प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें। साथ ही, सरकार और विश्वविद्यालय को जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान निकालने की जरूरत है ताकि छात्रों का भविष्य खतरे में न आए।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP Nursing Exam
  • एमपी नर्सिंग परीक्षा
  • नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक
  • Nursing exam postponed
  • नर्सिंग परीक्षा स्थगित
  • latest news
  • Nursing Exam
जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- चापलूसी की परंपरा से घुटा दम

By Jageshwar prasad

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- चापलूसी की परंपरा से घुटा दम
पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार

By Aman Vaishnav

पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार
शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच
भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार
पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट

By Aman Vaishnav

पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट
जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

By Jageshwar prasad

जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया