October Holiday List : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अक्टूबर महीने में मिलेंगी 11 छुट्टियां, जानें कब-कब
Raj Singh | Sept 29, 2024, 10:12 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में 10 दिन से ज्यादा छुट्टियां रहेंगी। इसमें गांधी जयंती से लेकर नवरात्रि और दिवाली तक की छुट्टियां शामिल हैं।
अक्टूबर का महीना बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस महीने में नवरात्रि पूजा और विजयादशमी का त्योहार होगा। इसके ठीक बाद दिवाली का त्योहार आएगा। जिसके लिए लोगों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर में उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें अक्टूबर में 11 दिन की छुट्टी मिलने वाली है।
बता दें कि इन छुट्टियों में चार रविवार तो बाकी त्योहारों के अवकाश शामिल हैं। पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को है, इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस खास मौके पर बैंकों समेत सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसके ठीक अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि स्थापना और महाराज अग्रसेन की जयंती है, इसलिए तीन छुट्टियां रहेंगी। 4 और 5 अक्टूबर वर्किंग डे है। इसके बाद 6 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार और 11 अक्टूबर को श्रीराम नवमी के कारण अवकाश रहेगा।
ये भी खबर पढ़िए... DA Hike : राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार दिवाली के पहले बढ़ाएगी 64 फीसदी तक डीए
12 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा, दूसरा शनिवार और आयुध पूजा का दिन है। जबकि 13 अक्टूबर को फिर साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार है। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार, फिर 27 अक्टूबर को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। फिर सोमवार को काम करने के बाद 29 से तीन नवंबर तक लगातार अवकाश है। ये अवकाश दीपावली पर्व को लेकर हैं। त्योहारों के कारण घोषित अवकाश से बैंकों में लेन-देन पर असर पड़ेगा। लोगों को बैंकों में लेन-देन के लिए लंबी कतारों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी
ये भी खबर पढ़िए... DA Hike : राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार दिवाली के पहले बढ़ाएगी 64 फीसदी तक डीए
बैंकों में लेन-देन पर पड़ेगा असर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari