ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल घोषित, 4 अगस्त को होगी वोटिंग

Pratibha ranaa | Jun 05, 2024, 11:23 IST
Share
ODA
ODA

ओडीए के प्रेसीडेंट कमलेश कासलीवाल ने बताया कि चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। जारी सूचना के अनुसार नामांकन फार्म, डेली कॉलेज से मिलेंगे। इसके साथ दस हजार रुपए का डीडी लगेगा।

संजय गुप्ता@ INDORE.

ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ODA) का चुनाव शेड्यूल घोषित हो गया है। डेली कॉलेज प्रिंसीपल गुणमीत बिंद्रा ने ओडीए से बात करने के बाद इसे जारी कर दिया है। चुनाव के लिए वोटिंग 4 अगस्त को होगी।

यह रहेगा चुनाव शेड्यूल

ओडीए के प्रेसीडेंट कमलेश कासलीवाल ने बताया कि चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। जारी सूचना के अनुसार नामांकन फार्म, डेली कॉलेज से मिलेंगे। इसके साथ दस हजार रुपए का डीडी लगेगा। नामांकन फार्म वापस लेने के अंतिम तारीख 3 जुलाई है। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा होगी। मतदाता की सूची ओडीए एप पर चार जुलाई को आ जाएगी। 6 जुलाई को इंदौर से बाहरी मतदाताओं को मतपत्र भेजे जाएंगे, जो 4 अगस्त तक वापस भेजना अनिवार्य होगा। वहीं यदि जरूरत हुई सर्वसहमति से कार्यकारिणी नहीं बनी तो फिर 4 अगस्त को वोटिंग होगी।

बागड़िया और जुनेजा प्रेसीडेंट पद के दावेदार

सामान्य तौर पर सभी सदस्य सहमति से ही कार्यकारिणी तय कर लेते हैं। ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सभी आपस में ही तय कर लेंगे। इस बार प्रेसीडेंट पद के लिए पी. बागड़िया और वर्तमान सचिव तेजवीर जुनेजा की दावेदारी की बात सामने आई है।

5500 से ज्यादा सदस्य है

ओडीए डेली कॉलेज से पासआउट होने वाले छात्रों का संगठन है। इसमें विविध शर्तों के साथ जो डेली कॉलेज से पासआउट वह सदस्यता ले सकता है। इसका ऑफिस ड़ेली कॉलेज परिसर में ही है। इसमें 5500 सदस्य है, जो विविध गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और डेली कॉलेज के विकास में यह संस्था अहम योगदान देती है।

Tags:
  • डेली कॉलेज प्रिंसीपल गुणमीत बिंद्रा
  • ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन
  • ODA
  • ओडीए चुनाव शेड्यूल घोषित
नर्मदा में दौड़ेगा 600 सीटर वाला लग्जरी वाटर क्रूज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से ओंकारेश्वर तक कर सकेंगे सवारी

By Kaushiki

नर्मदा में दौड़ेगा 600 सीटर वाला लग्जरी वाटर क्रूज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से ओंकारेश्वर तक कर सकेंगे सवारी
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा पर उठाए सवाल, कुलगुरु को देंगी ज्ञापन

By Jageshwar prasad

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा पर उठाए सवाल, कुलगुरु को देंगी ज्ञापन
80 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर विवाद: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका लाएगी एमपी स्कूल शिक्षा विभाग

By Amresh Kushwaha

80 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर विवाद: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका लाएगी एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

By Aman Vaishnav

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल
एमपी की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 66 जजों पर एक लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, हर पांचवें केस में 3 माह बाद की तारीख

By Aman Vaishnav

एमपी की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 66 जजों पर एक लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, हर पांचवें केस में 3 माह बाद की तारीख
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित

By Amresh Kushwaha

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित
सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज