अब घर बैठे मिलेगा ओंकारेश्वर मंदिर का महाप्रसाद, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Kaushiki | Feb 24, 2026, 12:02 IST
omkareshwar-temple
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ने लड्डू महाप्रसाद की होम डिलीवरी शुरू की है। डाक विभाग के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर भक्त घर बैठे पवित्र महाप्रसाद पा सकते हैं।

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से भक्तों के लिए गुड न्यूज है। अब श्रद्धालु घर बैठे भगवान का पवित्र लड्डू महाप्रसाद पा सकेंगे। प्रशासन ने इस खास सेवा के लिए डाक विभाग से हाथ मिलाया है।



जो भक्त मंदिर नहीं आ सकते, वे इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। ये सेवा जल्द ही मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी। इससे देशभर के शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब बाबा का आशीर्वाद हर घर तक पहुंच सकेगा।



a4f82543-df5


ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगा महाप्रसाद

मध्यप्रदेश के खंडवा अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर महाप्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी। भक्तों को प्रसाद के पैकेट के साथ कुछ विशेष उपहार भी मिलेंगे।



इसमें शिव चालीसा और एक सिद्ध रुद्राक्ष होगा। साथ ही एक सुंदर मंदिर दर्शन कार्ड भी मिलेगा। इन उपहारों के लिए कोई अलग फीस नहीं लगेगी।



इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले भक्तों को बहुत राहत मिलेगी। बुकिंग प्रोसेस को बहुत ही आसान रखा गया है। इसकी जानकारी जल्द ही मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।



एमपी के इस ज्योतिर्लिंग के लड्डूओं की शुद्धता पर सवाल, जांच के लिए भेजे सैंपल


मंदिर के आंगन में बनेगा डाक केंद्र

बता दें कि, प्रशासन ने महाप्रसाद की डिलीवरी तेज करने के लिए नई व्यवस्था करने जा रही है। इस सेवा के लिए मंदिर परिसर में ही डाक विभाग का काउंटर खुलेगा। यहां से सीधा प्रसाद आपके पते पर जाएगा। श्रद्धालु यहां अन्य डाक सेवाओं का लाभ भी ले सकेंगे।



मंदिर आने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। वे अपनों के लिए सीधे प्रसाद बुक कर सकेंगे। इससे भीड़भाड़ की चिंता बिल्कुल खत्म हो जाएगी। साथ ही प्रसाद खराब होने का डर भी नहीं रहेगा। डाक विभाग सुरक्षित तरीके से प्रसाद घर पहुंचाएगा।



Begin the new year by visiting Lord Omkareshwar Jyotirlinga; gorgeous floral make up


डिजिटल सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार

प्रशासन पिछले एक साल से मंदिर को डिजिटल बना रहा है। जैसे- वेबसाइट पर शीघ्र दर्शन के टिकट मिलते हैं। श्रद्धालु घर बैठे ई-आराधना भी कर सकते हैं।



इसके माध्यम से भक्त ऑनलाइन अभिषेक करवा सकते हैं। पार्थिवेश्वर पूजा भी अब डिजिटल रूप में संभव है। अब इसमें महाप्रसाद की डिलीवरी भी जुड़ने जा रहा है। भक्त तकनीक से अपनी आस्था को जोड़ रहे हैं। इससे मंदिर की व्यवस्थाएं और भी पारदर्शी हो गई हैं।



ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर नर्मदा नदी के बीच मंधाता द्वीप पर है। इस द्वीप का आकार 'ॐ' (ओम) की तरह दिखता है।



इसलिए इसे ओंकारेश्वर के नाम से पुकारा जाता है। मान्यता के मुताबिक, यहां दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। यहां नर्मदा और कावेरी नदियों का पवित्र संगम होता है। लाखों श्रद्धालु हर साल यहां पूजा के लिए आते हैं।



  • आधिकारिक वेबसाइट: ओंकारेश्वर मंदिर की सभी जानकारियों के लिए Shri Omkareshwar Jyotirlinga पर जाएं।
  • ऑनलाइन बुकिंग: शीघ्र दर्शन टिकट और विशेष पूजा के लिए Shri Omkareshwar Jyotirlinga पर जाएं।
  • लाइव दर्शन: घर बैठे बाबा के दर्शन के लिए Shri Omkareshwar Jyotirlinga पर जाएं।
  • दर्शन का समय: मंदिर सुबह 04:30 बजे खुलता है और रात 09:30 बजे बंद होता है।
  • आरती और श्रृंगार: आरती के समय कुछ देर के लिए दर्शन बंद रखे जाते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...



महाकाल के गर्भगृह में बिना अनुमति पहुंचे वीवीआईपी, कहा-भावनाओं में बहकर चले गए



महाकाल में आरती दर्शन के लिए देने होंगे पैसे, भस्मारती की तर्ज पर होगी ऑनलाइन बुकिंग



केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर तिथि का ऐलान



Narmada Jayanti: शिव के पसीने की एक बूंद से कैसे हुआ इस मोक्षदायिनी नदी का जन्म



Tags:
  • खंडवा
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • Omkareshwar Jyotirlinga
  • ऑनलाइन बुकिंग
  • ओंकारेश्वर मंदिर