Fraud in online job : पहले ग्रुप से जोड़ा, फिर प्रीपेड टास्क का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए
Jitendra Shrivastava | Sept 18, 2024, 24:00 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर युवक से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। युवक ने सोशल मीडिया पर जॉब का ऑफर देखा। बातचीत के बाद टास्क पूरा करने को दिया और ठग लिए लाखों रुपए...
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर युवक के साथ लाखों रुपए ठग लिए। युवक से पहले बातचीत में उलझाया फिर जॉब देने के बाद उसे एक-एक कर टास्क पूरा करने को दिया। टास्क पूरा करने को दौरान उससे 9 लाख रुपए से अधिक की रकम ठग ली। जब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ तब उसने पैसे वापस मांगे। जिसे ठगों ने वापस देने से मना कर दिया। अब इसकी शिकायत पीड़ित ने क्राइम ब्रांच थाने में की है।
दरअसल, ग्वालियर के बी-54 ईस्ट पार्क एवेन्यू में रह रहे बलविन्दर सिंह गिल नौकरी की तलाश कर रहे थे। बलविन्दर ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जॉब का एक ऑफर देखा। इसके बाद उसने बातचीत की तो उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया और उससे कुछ टास्क देकर काम शुरू करवा दिया। पहले पांच दिन Prepaid Task कहकर काम करवाया गया। इसमें उससे तीन-चार बार में पैसे भी लिए। ठग ने युवक से कहा था कि जो पैसे वह जमा कर रहा है उसे टास्क खत्म होते ही प्रॉफिट के साथ रिफंड करेगा, लेकिन बाद में युवक ने अपना पेमेंट मांगा तो ठग ने कहा कि तुम यह टास्क पूरा नहीं करोगे तो पैसे रिफंड नहीं होंगे।
ठगों ने टास्क पूरा करने और रिफंड देने का लालच देकर बलविंदर से चार बार में यूपीआई के जरिए 9 लाख 49 हजार 650 रुपए अपने खाते में डलवाए और फिर से टास्क पूरा करने के लिए दिया। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तब उसने अपने रुपए को मांगना शुरू किया। ठगों ने टास्क पूरा नहीं करने पर पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित बलविंदर ने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ठगी के पैसों पर रिफंड का दिया लालच
चार बार में 9 लाख 49 हजार 650 रुपए डलवाए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA