अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स: देर से सामान पहुंचाया, अब हर्जाने में जोमैटो का बिल भी चुकाना होगा
Amresh Kushwaha | Sept 14, 2024, 09:45 IST
भोपाल कंज्यूमर आयोग
मध्य प्रदेश के भोपाल के कंज्यूमर आयोग ने एक फैसला सुनाया है। इस फैसले में अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड, दिल्ली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 97 हजार रुपए में बुक किए गए सामान की देरी पर मुआवजा देने का आदेश दिया है।
भोपाल के कंज्यूमर आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस फैसले में अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड, दिल्ली के खिलाफ शिकायतकर्ता अब्दुल को मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। मुआवजे में मानसिक और शारीरिक कष्ट के लिए क्षतिपूर्ति शामिल है। इसके साथ ही परिवाद व्यय और अन्य खर्चों के लिए भी मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।
भोपाल निवासी अब्दुल ने 5 अप्रैल 2022 को दिल्ली से भोपाल अपने घरेलू सामान को पहुंचाने के लिए अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स से बुकिंग की थी। उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि सामान 12 अप्रैल तक भोपाल पहुंच जाएगा, लेकिन यह 19 अप्रैल 2022 को पहुंचा, जिससे उन्हें कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
सामान की देरी के कारण अब्दुल को होटल में रुकना पड़ा और जोमैटो से खाना मंगवाना पड़ा, साथ ही उन्हें अन्य आवश्यक घरेलू सामान जैसे कूलर और गद्दे भी खरीदने पड़े। इस असुविधा के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक कष्ट भी हुआ। अब्दुल ने जब कंपनी से संपर्क किया तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई, जबकि सामान 12 अप्रैल तक पहुंच जाना चाहिए था। कंपनी का ट्रक 3 दिन तक पलवल में खड़ा रहा, जिसके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच, जिसमें अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य प्रतिभा पांडे शामिल थे, ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 3,032 रुपए भोजन व्यय के रूप में और 25 हजार रुपए मानसिक कष्ट और शारीरिक कष्ट के रूप में मुआवजा दे। इसके अतिरिक्त, पांच हजार रुपए परिवाद व्यय के रूप में दिए जाने का आदेश भी दिया गया है। यदि कंपनी दो महीने के अंदर यह राशि अदा नहीं करती, तो उन्हें प्रस्तुति दिनांक से अदायगी दिनांक तक 9% वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
जानें क्या है पूरा मामला...
देरी और असुविधा का परिणाम
आयोग का फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj