पन्ना के जंगल में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

Vikram Jain | Jan 02, 2025, 19:39 IST
Share
panna district leopard carcass investigation
पन्ना में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत। Photograph: (the sootr)

पन्ना के जंगल में तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम मामले में जांच शुरू कर रही है। बताया जा रहा है कि दो वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में तेंदुआ घायल हुआ था, इसके बाद मौत हुई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के पन्ना में तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। यहां बहेरा बीट में तेंदुए (Leopard) का शव संदिग्ध हालत में मिला है, तेंदुए की मौत से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर रही है। बताया जा रहा है कि दो वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में तेंदुआ घायल हुआ था, इसके बाद मौत हुई है।

बहेरा बीट में मिला तेंदुए का शव

तेंदुए का शव उत्तर वन मंडल के बहेरा के बीट-456 क्षेत्र को गुरुवार को मिला। जब कुछ महिलाएं खेतों में पहुंची तो उन्होंने वहां तेंदुए का शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग और डॉग स्क्वायड की टीम मौके तेंदुए का शव को कब्जे में लिया। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में शव के पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल तेंदुए की मौत के सही कारण सामने नहीं आए है।

आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

उत्तरवन मंडल के डीएफओ गर्वित गंगवार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ महिलाएं जंगल की तरफ गई हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने तेंदुए के शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ ने बताया कि बाघ या किसी तेंदुए के साथ आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की दूसरे वन्य जीव को भी तलाश रही है, क्योंकि संघर्ष उसके भी घायल होने की आशंका है। फिलहास पोस्टमॉर्टम किया गया है, अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

मामले की जांच में जुटा वन विभाग

दरअसल, पन्ना टाइगर रिजर्व समेत उत्तरवन मंडल के जंगलों में बाघों और तेंदुओं के आपसी संघर्ष की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। अब तेंदुए की मौत को लेकर आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य वन्यप्राणी के साथ आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तेंदुए की मौत की असल वजह क्या थी। फिलहाल, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पन्ना न्यूज
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • तेंदुए का शव
  • Leopard
  • तेंदुआ
  • पन्ना वन विभाग
  • Panna Forest department
  • आपसी संघर्ष में मौत
  • पन्ना में तेंदुए की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग