ड्राइवर की सलाह से मालिक मालामाल, पन्ना की खदान से मिला नायाब हीरा

Aman Vaishnav | Jun 21, 2026, 12:20 IST
Share
पन्ना की खदान से मिला नायाब हीरा
पन्ना की खदान से मिला नायाब हीरा

मध्यप्रदेश के पन्ना की एक खदान से 6.54 कैरेट का बेहद चमकदार हीरा मिला है। इस बेहतरीन क्वालिटी के रत्न की कीमत सर्राफा बाजार में करीब 20 लाख से 25 लाख रुपए के बीच आंकी गई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पन्ना हीरा खदान से 6.54 कैरेट का बेहद चमकदार कच्चा हीरा मिला है।
  • इस रत्न की कीमत लगभग 20 लाख से 25 लाख रुपए के बीच आंकी गई है।
  • यह खदान नोएडा के राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।
  • इस हीरे को नीलामी में बेचने के बाद टैक्स हटाकर सारा पैसा मालिक को मिलेगा।
f8171ad9-c17
f8171ad9-c17

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर किसी की किस्मत चमका दी है। बता दें कि जरुआपुर गांव में 18 जून को रोज की तरह ही खुदाई चल रही थी।

इसी दौरान एक नायाब और बेहद चमकदार कच्चा हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 6.54 कैरेट है। हीरा अधिकारियों ने इसे ब्राइट वैरायटी यानी बहुत ज्यादा चमकदार केटेगरी का पत्थर बताया है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कीमत 20 लाख से लेकर 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। चमक ज्यादा होने की वजह से सरकारी नीलामी में इसकी और भी ऊंची बोली लग सकती है।

f926da63-cc1
f926da63-cc1

ड्राइवर की एक सलाह और बदल गई किस्मत

इस कामयाबी की कहानी आज की नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत लगभग छह साल पहले हुई थी। बता दें कि राणा सिंह नोएडा में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की सप्लाई का काम करते हैं। इनके पास सतना के रहने वाले गौतम मिस्त्री ड्राइवर और मैनेजर के रूप में काम करते थे।

गौतम ने ही राणा सिंह को पन्ना के हीरा खनन सिस्टम के बारे में बताया था। साथ ही वहां किस्मत आजमाने की सलाह दी।

ड्राइवर की बात मानकर राणा सिंह ने पन्ना में संभावनाएं तलाशनी शुरू कीं। काफी कोशिशों के बाद आखिरकार जुलाई 2020 में उन्हें अपनी पहली लीज मिल गई।

यह खदान (उथली हीरा खदान पन्ना) राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। सारा काम उनके सबसे साथी गौतम मिस्त्री ही संभालते हैं।

f254d243-765
f254d243-765

खदान से अब तक कब-कब क्या मिला?

जानकारी के अनुसार राणा सिंह की इस खदान से अब तक कुल 15 हीरे निकल चुके हैं।

सालहीरे का वजन (कैरेट में)स्थिति
जनवरी 20214.57 कैरेटपहला हीरा मिला
साल 20229.64 कैरेटदूसरा बड़ा हीरा मिला
साल 20238.1 कैरेटतीसरा बड़ा पत्थर मिला
साल 2024 और 2025कोई बड़ा हीरा नहीं मिलासूखा रहा
18 जून 20266.54 कैरेटताजा और बेहद चमकदार हीरा मिला

विरोध के बीच लगाया 1 करोड़ का दांव

राणा सिंह के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। जब उन्होंने इस काम में हाथ डालने का सोचा, तो पूरा परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ खड़ा हो गया। बिना किसी गारंटी के माइनिंग में पैसा लगाने की वजह से उनकी पत्नी भी बहुत नाराज थीं।

वहीं राणा ने हिम्मत नहीं हारी। वह अब तक लीज फीस, मजदूरों की मजदूरी और खुदाई के खर्च को मिलाकर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं।

आमतौर पर लोग माइनिंग के काम में नुकसान उठाते हैं, लेकिन राणा सिंह के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले 6 सालों में उन्होंने जितना पैसा लगाया है, यहां से मिले हीरों की वजह से उन्हें उससे कहीं ज्यादा का रिटर्न मिल चुका है।

a80e3a57-671
a80e3a57-671

इस हीरे का आगे क्या होगा ?

डायमंड इंस्पेक्टर नूतन जैन ने बताया कि इस हीरे को पन्ना डायमंड ऑफिस में सुरक्षित जमा कर लिया गया है। अब सरकार की तरफ से जब भी अगली खुली नीलामी होगी, तो इस हीरे को उसमें रखा जाएगा।

नीलामी में जो भी सबसे ऊंची बोली लगेगी, वही इसकी आखिरी कीमत होगी। बिक्री से मिलने वाले पैसों में से सरकार अपनी रॉयल्टी और टैक्स काट लेगी।

बाकी की बची पूरी रकम सीधे लीजधारक मीना सिंह के बैंक खाते में भेज देगी। राणा सिंह ने फैसला किया है कि इस मुनाफे को वो वापस इसी माइनिंग के काम में लगाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

जल्द भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी, लंदन पहुंची सीबीआई की टीम

भारत का बेशकीमती कोहिनूर हीरा कैसे गया परदेस, जानें चोरी का पूरा सच

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा बाजार था गोलकोंडा किला, पुरानी कारीगरी देख इंजीनियर भी हैरान

क्या बदल रही है हवा, ब्रिटेन पर बढ़ रहा बेशकीमती कोहिनूर हीरा को भारत लौटाने का दबाव

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना
  • उथली हीरा खदान पन्ना
  • हीरा
  • पन्ना हीरा खदान
  • हीरा खदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि