रेप मामले में बिहार के यूट्यूबर टीचर के खिलाफ जबलपुर में FIR दर्ज

Sandeep Kumar | Apr 14, 2025, 18:42 IST
patna-youtuber-rape
पटना के यूट्यूबर टीचर विकास कुमार ने जबलपुर की युवती के साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पटना रवाना हो चुकी है।

बिहार के पटना में रहने वाले यूट्यूबर टीचर विकास कुमार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक 27 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम पटना रवाना हो चुकी है।



9ceee115-862


ऑनलाइन क्लास से शुरू हुआ रिश्ता

युवती ने तीन साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंस्टाग्राम पर गणित की ऑनलाइन क्लास सर्च की थी। यहां पर उसकी मुलाकात पटना के यूट्यूबर टीचर विकास कुमार से हुई। विकास ने इंस्टाग्राम पर गणित पढ़ाने के वीडियो पोस्ट किए थे, जिन्हें देखकर युवती ने क्लास ज्वाइन की। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।



ये खबर भी पढ़िए... गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार



विकास ने जबलपुर में की मुलाकात

मार्च में विकास ने युवती से जबलपुर मिलने की इच्छा जताई और वह जबलपुर आया। वह रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरा और युवती को वहां बुलाया। जब युवती होटल पहुंची, तो विकास ने उसका शारीरिक शोषण किया और उसे आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा। इसके बाद, विकास ने कुछ दिन और जबलपुर में बिताए और युवती से मिलने जाता रहा।



ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, संघ से पूछा मैं गद्दार और आप देशभक्त कैसे



पटना लौटने के बाद धमकी

विकास जब जबलपुर से पटना लौट आया, तो उसने युवती को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। वह कहता था कि वह प्रभावशाली लोगों के संपर्क में है। अगर वह शादी के लिए उसे परेशान करेगी, तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार धमकियों के बाद, युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई और फिर FIR दर्ज कराई।



ये खबर भी पढ़िए... विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी



पुलिस की टीम पटना रवाना

पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने विकास कुमार के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम आरोपी टीचर की गिरफ्तारी के लिए पटना रवाना हो चुकी है।



ये खबर भी पढ़िए... राशन बंद न हो जाए! एमपी में ई-केवायसी अनिवार्य, जानें कब है आखिरी तारीख







Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • यूट्यूबर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • टीचर