पेटीएम की मध्य प्रदेश की मंडियों में एंट्री, 42 मंडियों में 800 ईडीसी मशीनें लगाईं... अब झटपट पेमेंट

Ravi Kant Dixit | Oct 03, 2024, 21:43 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T214928.507
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T214928.507

पेटीएम की इन मशीनों के आने से किसानों और व्यापारियों को अब नकदी लेनदेन की झंझट से मुक्ति मिल गई है। वे आसानी से कार्ड या डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं। साथ ही इन मशीनों से प्रिंटेड रसीद और खरीद ऑर्डर भी मिल जाते हैं,

BHOPAL. मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियां अब डिजिटल युग में प्रवेश कर रही हैं। ई-कॉमर्स और फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पेटीएम ने प्रदेश की 42 कृषि मंडियों में 800 ईडीसी (इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर) मशीनें लगाकर किसानों और व्यापारियों के लिए लेनदेन को और आसान बना दिया है।

नकदी लेनदेन की झंझट से मुक्ति

पेटीएम की इन मशीनों के आने से किसानों और व्यापारियों को अब नकदी लेनदेन की झंझट से मुक्ति मिल गई है। वे आसानी से कार्ड या डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं। साथ ही इन मशीनों से प्रिंटेड रसीद और खरीद ऑर्डर भी मिल जाते हैं, जिससे लेनदेन पारदर्शी और सुरक्षित हो जाते हैं।

1300 मंडियों में और लगेंगी मशीनें

पेटीएम ने मध्य प्रदेश के बाद देश के अन्य राज्यों में भी इस सेवा का विस्तार करने की योजना बनाई है। कंपनी ने आने वाले दो वर्षों में देशभर की विभिन्न कृषि मंडियों में 1300 और मशीनें लगाने का प्लान बनाया है।

क्या होगा फायदा

पहले मंडियों में जहां लेनदेन में काफी वक्ता लगता था, अब पेटीएम मशीनों से लेनदेन कुछ ही मिनटों में हो रहे हैं। डिजिटल लेन देन नकदी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। मंडियों में किसानों से चोरी की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बदमाश किसानों का पैसा लेकर भाग जाते थे।

देश में डिजिटल क्रांति

देश और प्रदेश लगातार डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। 2024 में ही यूपीआई के जरिए 131 अरब ट्रांजेक्शन हुए हैं। हर दिन होने वाले इस ट्रांजेक्शन की संख्या 2026-27 तक एक अरब तक पहुंचने का अनुमान है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में दुनियभर में की गई सभी रीयल टाइम पेमेंट का 46 फीसदी भारत से ही किया गया। यूपीआई पेमेंट के मामले में भारत डिजिटल पेमेंट करने वाले चार बड़े देशों को पीछे छोड़ चुका है, चीन और अमेरिका भी इसमें शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • पेटीएम
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • व्यापारी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कृषि उपज मंडियां
  • पेटीएम मशीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि