पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान, कांग्रेस से स्लीपर सेल्स होंगे बाहर, BJP का पलटवार

Sandeep Kumar | Jun 24, 2025, 17:52 IST
Photograph: (The Sootr)
कांग्रेस में स्लीपर सेल्स के मुद्दे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही हाईकमान को स्लीपर सेल्स की सूची भेजेगी।

MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पार्टी में भितरघात करने वाले नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। इस मीटिंग में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। अधिकांश नेताओं ने कांग्रेस में स्लीपर सेल्स का मुद्दा उठाया है।



पीसी शर्मा के मुताबिक, हरीश चौधरी ने स्लीपर सेल्स की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची 15 दिनों में हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद, स्लीपर सेल्स को मध्यप्रदेश कांग्रेस से बाहर किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हर जिले में स्लीपर सेल्स हैं, जो पार्टी में गड़बड़ी करते रहे हैं और कुछ आज भी बीजेपी से जुड़े हुए हैं।



ये खबर भी पढ़िए... रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से ट्रेनों में बढ़ सकता है किराया, ये नियम भी बदलेंगे



ये खबर भी पढ़िए... गुना में कुएं में गैस रिसाव से पांच लोगों की मौत, छठे की हालत गंभीर



बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने पीसी शर्मा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। उनका आरोप था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल्स के रूप में आतंकवादी कह रही है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस निराशावादी और नकारात्मकता से घिरी है। इस कारण पार्टी के कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस में चरम पर गुटबाजी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौन है भूपेश की पसंद ?



ये खबर भी पढ़िए... पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल



पीसी शर्मा ने बोला बीजेपी पर हमला

thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • हरीश चौधरी
  • स्लीपर सेल