सतना जिला अस्पताल से मासूम को उठाकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
Sandeep Kumar | Sept 09, 2024, 17:26 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-09T172322.328
एमपी के सतना जिला में स्थित सरकारी अस्पताल से 2 साल की मासूम बच्ची को छीनकर भागने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही बदमाश मासूम बच्ची को लेकर भाग रहा था तो उस समय अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया....
मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित जिला अस्पताल से 2 साल की बच्ची को उठाकर भागने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक एक बदमाश जिला अस्पताल ( District Hospital ) से 2 साल की बच्ची को लेकर भाग रहा था। इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर बदमाश को पकड़ लिया और बच्ची को आरोपी से छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया है । लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है।
गर्भकाल …
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
दरअसल सतना जिले के टिकुरी सगमा गांव के रहने वाले प्रहलाद साकेत ( Prahlad Saket ) अपनी पत्नी निशा और 2 साल की बेटी के साथ इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल आए हुए थे। पर्ची काउंटर (slip counter ) के पास अपनी फैमिली को बैठाकर खुद डॉक्टर को दिखाने चले गए। इस दौरान एक बदमाश आया और पत्नी निशा की गोद से बेटी को छीनकर भागने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश बच्ची को लेकर अस्पताल के बाहर जा चुका था। हालांकि शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश का पीछा किया और अस्पताल गेट के बाहर पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस के मुताबिक, युवक शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अमन बारी के रूप में की गई है बदमाश के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि बदमाश कबाड़ बीनने का काम करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हैं।
गर्भकाल …
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
ये है पूरा मामला
आरोपी से कर रही पुलिस पूछताछ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA