ग्वालियर में सरपंच हत्याकांड में PF कमिश्नर रावत भी आरोपी, मृतक की पत्नी ने कहा- BJP प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर हमलावरों का मददगार
BP Shrivastava | Oct 10, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में सरपंच हत्याकांड में PF कमिश्नर रावत भी आरोपी, मृतक की पत्नी ने कहा- BJP प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर हमलावरों का मददगार
ग्वालियर में हुए सनसनीखेज सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने इंदौर पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं मृतक की पत्नी ने बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर पर हमलावरों की मदद का आरोप लगाया है।
GWALIOR. ग्वालियर में हुए सनसनीखेज सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने इंदौर पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही पुलिस ने मंगलवार को इन आरोपियों पर 5- 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। हत्याकांड के मास्टर माइंड के रूप मे पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम सामने आया है। वहीं हत्याकांड में मारे गए सरपंच विक्रम रावत की पत्नी ने नीतू उर्फ सिमरन ने भितरवार से बीजेपी के प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर पर हमलावरों की मदद करने का आरोप लगाया है। वहीं पीएफ कमिश्नर रावत हत्या के दिन से ही ऑफिस भी नहीं पहुंचे हैं। मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है।
ग्वालियर के पड़ाव इलाके के लोको एरिया में सोमवार, 9 अक्टूबर की सुबह साढ़े नौ बजे सरपंच विक्रम रावत की हत्या कर दी गई थी। वे बन्हेरी (आरोन) से कांग्रेस समर्थित सरपंच थे। बाइक और एक्टिवा से आए हमलावरों ने 8 फायर किए। 4 सरपंच के सिर में, 1 रीढ़ की हड्डी में और 2 गोलियां लिवर और लंग्स में लगी थीं।
हत्या के विरोध में सोमवार को मृतक के परिजन ने निजी अस्पताल पर हंगामा कर एसपी दफ्तर का घेराव किया। मृतक की पत्नी नीतू उर्फ सिमरन ने पुलिस अफसर का गिरेबान पकड़ लिया। उन्होंने भितरवार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर पर भी हमलावरों के मददगार होने का आरोप लगाया।
खबर अपडेट हो रही है...
हमलावरों ने सरपंच पर किए 8 फायर
मृतक की पत्नी ने बीजेपी प्रत्याशी राठौर पर हमलावरों की मदद का लगाया आरोप
खबर अपडेट हो रही है...
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA