MP का पहला पिंक होटल, जहां चलता है महिला कर्मचारियों का राज, जानें इसकी खासियत

Kaushiki | Mar 08, 2025, 09:04 IST
MP PINK HOTEL
पचमढ़ी के पिंक होटल में महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में पिछले सात महीनों में मुनाफा 14% और पर्यटकों की संख्या 13% बढ़ी है। यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पर्यटन उद्योग में नया बदलाव ला रही है।

पचमढ़ी में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (MPT) द्वारा स्थापित पहला पिंक होटल, अमलतास, महिलाओं के नेतृत्व में सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। पिछले सात महीनों में होटल की आय में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, साथ ही पर्यटकों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़ी है। इस होटल का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें रिसॉर्ट से लेकर रेस्टोरेंट तक हर विभाग में महिला कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका है।



ये खबर भी पढ़ें..

पिंक होटल अमलतास का उद्देश्‍य

पर्यटकों की बढ़ती संख्या

महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में होटल की सेवा में बदलाव आया है, जिसका सीधा असर होटल की आय पर पड़ा है। पिछले सात महीनों में होटल की आय में 19.16 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। पर्यटकों की संख्या भी पिछले साल की तुलना में 300 बढ़ी है। इस बदलाव को पचमढ़ी के पर्यटन के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जहां महिला कर्मचारियों की कार्यशक्ति और समर्पण ने होटल की छवि को नया आयाम दिया है।



ये खबर भी पढ़ें..

सुरक्षित वातावरण

वहीं, इस होटल अमलतास महिलाओं के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। महिलाएं और परिवार यहां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं, और वे बिना किसी डर के होटल में ठहर सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं के समूह या महिलाएं अकेले यात्रा करने के लिए इस होटल को प्राथमिकता देती हैं। यह होटल उनके लिए एक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण देता है।



होटल में अतिथियों का अनुभव

पचमढ़ी में पिंक होटल अमलतास में ठहरे हुए पर्यटकों का अनुभव बेहद सकारात्मक रहा है। नागपुर से आई लता धनुले और उनके साथ आई महिला सहेलियों ने होटल की सुरक्षा और आतिथ्य की तारीफ की। उन्होंने बताया कि होटल में महिला कर्मचारियों द्वारा किए गए आदर-सत्कार से वे बेहद प्रभावित हुईं। मुंबई से आई अश्लेषा महाजन ने भी होटल के सुरक्षित माहौल, स्वादिष्ट भोजन और आरामदायक सुविधाओं की सराहना की।



ये खबर भी पढ़ें..

महिला स्टाफ की जिन्दगी में बदलाव

इस पिंक होटल में काम करने वाली महिलाएं अब पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। छोटे कस्बों और गांवों से आई ये महिलाएं अब न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव आ रहा है। पहले जहां ये महिलाएं अपनी बात को खुले तौर पर नहीं रख पाती थीं, अब वे देशभर से आए अतिथियों से मिलकर उन्हें बेहतर सेवा देने में सक्षम हो चुकी हैं।



ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • महिला दिवस
  • latest news
  • पचमढ़ी
  • International Women Day