पिंटू छाबड़ा के कमर्शियल मल्टी की शिकायत केंद्रीय मंत्री शाह को, सहकारिता से मांगी रिपोर्ट

Sanjay Gupta | Feb 22, 2025, 18:24 IST
सी21 बिजनेस पार्क इंदौर।
इंदौर के फेमस मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के सी21 बिजनेस पार्क को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिकायत की गई है। अब मामले में सहकारिता विभाग से रिपोर्ट 15 दिन में मांगी है। जानें पूरा मामला

इंदौर और मध्य प्रदेश के जाने माने मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा (Pintu Chhabra) के रेडिसन चौराहा स्थित कमर्शियल मल्टी सी21 बिजनेस पार्क (C21 Business Park) की शिकायत केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को हुई है। इस शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने इसकी रिपोर्ट सहकारिता विभाग से 15 दिन में मांगी है, और इसके लिए अब सहकारिता विभाग ने रिपोर्ट के लिए पत्राचार शुरू हो गया है।



यह है जमीन जिसके लिए मांगी जानकारी

यह मामला ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 33 की 2.75 एकड़ और सर्वे नंबर 28/2 के 1.84 एकड़ जमीन का है। यह जमीन रेडिसन चौराहे पर स्थित होकर होटल रेडिसन के सामने है। इस पर पिंटू छाबड़ा ने सी21 बिजनेस पार्क के नाम से हाईइराज कमर्शियल मल्टी बनाई हुई है।



यह है शिकायत और विवाद

इस मामले में फरियादी श्रवण वर्मा ने शिकायत की है। यह जमीन तृष्णा गृह निर्माण संस्था की है। इस जमीन की खरीदी का सौदा श्रवण वर्मा, गम्मू वर्मा व अन्य ने बद्रीलाल पिता सालगराम पाटीदार व घनश्याम पाटीदार से किया था। दोनों के बीच अनुबंध हुआ था। लेकिन सौदे को तोड़कर यह जमीन चुग रियलटी को बिक गई। बाद में इस जमीन का सौदा आगे चुग ने दिल्ली की एक कंपनी को कर दिया। बाद में दिल्ली की कंपनी ने सौदा पिंटू छाबड़ा के ग्रुप से कर लिया। उन्होंने फिर यहां पर बिजनेस पार्क मल्टी बनाई।



शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब सौदा हमसे हुआ था तो फिर यह आगे बिक नहीं सकती थी। तृष्णा सोसायटी से जमीन बिकने पर दिसंबर 2016 में स्टे हुआ था, इस मामले में दोषियों की जांच कर केस दर्ज होना था लेकिन कुछ नहीं हुआ।



indore pintu chhabra c21 businesspark


ये खबर भी पढ़ें... इंदौर कलेक्ट्रेट से गया फोन, आवेदकों ने खोली पटवारियों की पोल, तीन को किया निलंबित



क्या बोले नीतेश चुग

इस मामले में चुग रियलटी के नीतेश चुग का कहना है कि सौदा बिल्कुल सही था और सभी मंजूरियां थी, आगे जमीन बेच दी थी, इसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं कि अभी क्या चल रहा है।



indore pintu chhabra c21 businesspark


indore pintu chhabra c21 businesspark


ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव की टैक्स फ्री घोषणा के बाद भी छावा मूवी देखने वाले इसलिए हुए निराश



मामले में पिंटू छाबड़ा ने कहा...

मामले में पिंटू छाबड़ा ने कहा कि कुछ लोग लगातार इस मामले में ब्लैकमेल की कोशिश करते हुए शिकायत करते रहते हैं, लेकिन इसकी कई बार जांच हो चुकी है। जब हाईराइज कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूर किया तब भी पूरी जांच हुई थी और फिर मंजूरी मिली थी। सभी तरह की जांच नस्तीबद्ध पहले ही हो चुकी है और मल्टी 100 फीसदी सही बनी है।



ये खबर भी पढ़ें...



दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा



तहसीलदार, RI, पटवारियों की तिकड़ी से मुक्ति दिलाएगी कलेक्टर की यह पहल



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • सहकारिता विभाग
  • Pintu Chhabra
  • पिंटू छाबड़ा
  • सी21 बिजनेस पार्क इंदौर